DNA: मरियम नवाज का 'हवा महल', बर्तन धोने को मजबूर हॉकी टीम। Pakistan Hockey Team। Zee News
Автор: Zee News
Загружено: 2026-02-19
Просмотров: 3381
Описание:
मरियम नवाज का 'हवा महल'
बर्तन धोने को मजबूर हॉकी टीम
मरियम के लिए एयरक्राफ्ट
ये राष्ट्रपति ट्रंप का स्वैग है. वो हर चीज अपने मन-मुताबिक चाहते हैं. एयरक्राफ्ट का रंग बदलवाना उनके लिए बहुत आसान था. एयरक्राफ्ट का रंग बदलवाकर ट्रंप चर्चा में हैं
एयरक्राफ्ट को लेकर पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी चर्चा में हैं. मरियम नवाज ने अपने लिए सुपर लग्जरी एयरक्राफ्ट खरीद रही हैं. मरियम की इस शाहखर्ची पर क्यों पाकिस्तान में हंगामा हो रहा है. कैसे मरियम के इस हवा महल ने पाकिस्तान हॉकी खिलाड़ियों के जख्मों पर नश्तर चुभोया है अब हम इसी का विश्लेषण करेंगे ...मित्रो इस वक्त मेरी बाईं तरफ दो वीडियो देख रहे हैं. पहली वीडियो पाकिस्तान की हॉकी टीम की है. होटल का बिल चुकता नहीं करने पर पाकिस्तान की हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के होटल में बर्तन मांजना पड़ा. उसी पाकिस्तान के पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के लिए 10 अरब पाकिस्तानी रुपए का सुपर लग्जरी एयरक्राफ्ट खरीदा जा रहा है. सोचिए जिन्ना के मुल्क में खिलाड़ियों के लिए चंद हजार रुपए नहीं हैं. लेकिन नेता के लिए 10 अरब पाकिस्तानी रुपए खर्च हो रहे हैं...
मित्रो पहले आपको मरियम नवाज की इस शाहखर्ची की डिटेल बताते हैं.पाकिस्तानी पंजाब की सरकार ने पायलट की नौकरी का एक विज्ञापन निकाला. विज्ञापन था गल्फस्ट्रीम G500 एयरक्राफ्ट उड़ाने के लिए प्रशिक्षित पायलट के लिए विज्ञापन देखकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे. हंगामा हो गया. सवाल पूछे जाने लगे कि इतना महंगा एयरक्राफ्ट क्यों खरीदा जा रहा है. पहले आपको इस एयरक्राफ्ट से जुड़ी जानकारी आपको देते हैं
गल्फस्ट्रीम G 500 मॉडल में एक साथ 19 लोग आराम से बैठ सकते हैं
एयरक्राफ्ट में 8 लोगों के सोने की सुविधा है ..इसमें सोफा जैसी मुलायम सीटें, मीटिंग या डाइनिंग के लिए अलग स्पेस होता है ..एयरक्राफ्ट में एंटरटेनमेंट रूम या अलग लाउंज भी बनाया जा सकता है.गल्फस्ट्रीम G 500 करीब 8 हजार 300 किलोमीटर बिना रुके उड़ सकता है ...लग्जरी सुविधाएं वाले इस एयरक्राफ्ट या ये कहें कि हवाई महल की कीमत पाकिस्तानी रुपए में करीब 10 अरब है ...
#dnawithrahulsinha #pakistanteam #zeenews #mariyamnawaz
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: / zeenews
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: / zeenews
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: