गुजरात राज्यसभा चुनाव जीतकर भी हार गई बीजेपी |Ahmed Patel wins Rajya Sabha seat from Gujarat
Автор: DB Live
Загружено: 2017-08-09
Просмотров: 12245
Описание:
गुजरात में रातभर चले सियासी ड्रामे के बाद राज्यसभा की तीन सीटों पर नतीजे घोषित हो गए, चुनाव में बीजेपी ने दो सीटों पर कब्जा तो कर लिया लेकिन वो जीत कर भी हार गई...बीजेपी ने 3 सीट पर जीत के लिए खूब दांव पेंच चले...लेकिन आखिरकार जीत कांग्रेस की ही हुई...कांग्रेस के दिग्गज और सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल पांचवी बार राज्यसभा पहुंचने में कामयाब रहे...जिस तरह अहमद पटेल को जीत मिली है, उसने यह कहने पर मजबूर कर दिया कि-जो जीता वहीं सिकंदर।
राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बाद मंगलवार को करीब 10 घंटे के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद नतीजे सामने आए, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को 46-46 वोट मिले, वहीं अहमद पटेल ने 44 वोटों के साथ जीत दर्ज की. जबकि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए बलवंत सिंह राजपूत को 38 वोटों से संतोष करना पड़ा. कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल की जीत आसान नहीं रही. बीजेपी ने उनकी राह रोकने की भरपूर कोशिश की और एक वक्त तो लगा कि अहमद पटेल का इस बार राज्यसभा में पहुंचना मुश्किल है, लेकिन बेहद नाटकीय घटनाक्रम के बाद बीती रात करीब दो बजे अहमद पटेल की जीत का ऐलान हो ही गया और उन्हें ये जीत महज आधे वोट से मिली. ये पूरा सियासी ड्रामा शुरू हुआ जब कांग्रेस के दो विधायकों ने पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की। इसके बाद एक वीडियो भी सामने आया, जिसने बीजेपी का पूरा खेल बिगाड़ दिया। इस वीडियो में कांग्रेस के वो दोनों विधायक राघवजी पटेल और भोलाभाई गोहिल दिखाई दे रहे हैं,जिसने बीजेपी के पक्ष में वोट किया था। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि कांग्रेस विधायक राघवजी पटेल के हाथ में बैलेट पेपर इस तरह दिख रहा है, जिसे कांग्रेस एजेंट शक्ति सिंह गोहिल के अलावा कोई और भी देख सकता है. इसी वीडियो के आधार पर कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंची और दोनों विधायकों का वोट रद्द करने की मांग की. जवाब में बीजेपी भी चुनाव आयोग पहुंची और कांग्रेस की इस अर्जी को न मानने की अपील की. दोनों पार्टियों के चुनाव आयोग जाने का ये सिलसिला तीन बार चला और आखिरकार चुनाव आयोग ने कांग्रेस की मांग मानते हुए दोनों विधायकों के वोट रद्द कर दिए, जिसके बाद अहमद पटेल की जीत का रास्ता साफ हो गया. वैसे पटेल की इस जीत में बीजेपी के विधायक नलिन कोटड़िया की बगावत का बड़ा हाथ रहा. नलिन अगर कांग्रेस को वोट नहीं देते तो अहमद पटेल की जीत मुश्किल थी। और इस तरह राज्यसभा की तीसरी सीट पर अहमद पटेल कांग्रेस की प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रहे। अहमद पटेल को 44 वोट मिले. जहां कांग्रेस इसे सत्य की जीत बता रही है वहीं बीजेपी चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह रही है.
http://www.deshbandhu.co.in/
http://dblive.tv/
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: