2st PositionAllUpTarhiNaatiya MuKabala II Anjuman Gulzar-e-Madina Kadimi Lucknow II Video II 2026 II
Автор: SAIFUL ISLAM LUCKNOW
Загружено: 2026-02-10
Просмотров: 237
Описание:
(1) तारीफे रब के हर्फ़ जो लब पर चमक उठे
अल्लाह की सिफात के जौहर चमक उठे
(2) फ़िकरो ख़याल का भी वहाँ पर गुज़र नहीं
जिन मंज़िलों से आप गुज़र कर चमक उठे
(3) आक़ा लहू लहान थे और उसके बाद भी
हरफे दुआ नबी के लबों पर चमक उठे
(4) वो निस्बते रसूल का रोशन करे चराग़
जो शख़्स चाहता है मेरा घर चमक उठे
(5) चमका दिया हुज़ूर ने औरत का यू नसीब
दुल्हन के जैसे माथे का झूमर चमक उठे
(6) क़ुरआँ की रहनुमाई में चलने के साथ-साथ
सुन्नत पा हो अमल तो मुक़द्दर चमक उठे
(7) थे शायरी में हज़रत हस्सान बा-हुनर
नाते नबी से और भी जौहर चमक उठे
(8) अब उनको रोशनी के सिवा क्या कहेंगे हम
आक़ा की क़ुरबतों में जो रह कर चमक उठे
(9) जाज़िब नबी की नात उजाले में ले गई
अहले-क़लम क़लम को उठा कर चमक उठे
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: