ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

ओबीसी जातियों का वर्गीकरण: जस्टिस रोहिणी आयोग की रिपोर्ट क्यों है अहम

Автор: Study with Sujeet

Загружено: 2023-09-23

Просмотров: 281

Описание: रोहिणी आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत किया गया था. ये आयोग कितना महत्वपूर्ण है ये इससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब तक इस अनुच्छेद के तहत सिर्फ दो ही आयोग बनाए गए हैं.

भारत में होने वाले आम चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से ज्यादा से ज्यादा वोटर्स को अपनी तरफ करने की पूरी कोशिश में लगी हुई है. इसी बीच ओबीसी आरक्षण को सब-कैटेगरी में बांटने की संभावना को लेकर बनाई गई रोहिणी आयोग ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है. 


यह रिपोर्ट ऐसे समय में सौंपी गई है जब विपक्ष लगातार जाति जनगणना की मांग कर रहे है. दरअसल 26 विपक्षी पार्टियों का गठबंधन INDIA अगले साल होने वाले आम चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए पिछड़ी और अनुसूचित जाति के वोटरों को साधने का प्रयास कर रही है. 

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ओबीसी आरक्षण को सब-कैटेगरी में बांटने का पूरा मामला क्या है और जस्टिस रोहिणी आयोग की रिपोर्ट इतनी अहम क्यों है? 

पहले जानते हैं क्या है ओबीसी जातियों का वर्गीकरण के मामला 

मंडल कमीशन की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में ओबीसी जाति के सभी लोगों को  केंद्रीय एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में नामांकन से लेकर नौकरियों तक में 27 प्रतिशत का आरक्षण मिलता है. 

अब दिक्कत ये है कि केंद्र सरकार की ओबीसी लिस्ट में 3000 जातियां हैं. लेकिन कुछ जातियां ही ऐसी है जो फिलहाल ओबीसी आरक्षण का लाभ उठा पा रही हैं. ऐसे में आरक्षण को सब-कैटेगरी में बांटने को लेकर बहस होती रहती है, ताकि इसका लाभ सभी जातियों को बराबर मिल सके.

कब और क्यों बनाया गया रोहिणी आयोग

ओबीसी जातियों का वर्गीकरण के बहस के बीच केंद्र सरकार ने 2 अक्टूबर, 2017 को ओबीसी की केंद्रीय लिस्ट को बांटने के मकसद से एक आयोग बनाने की घोषणा की. इसका नाम रखा गया रोहिणी आयोग और दिल्ली हाई कोर्ट के रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी इसके अध्यक्ष बनें. उनके नाम के कारण ही आयोग का नाम भी रोहिणी ही रखा गया. 2017 में गठित इस आयोग को अब तक 13 बार विस्तार मिल चुका है. 

रोहिणी आयोग को सरकार ने उसे तीन काम सौंपे थे.


ओबीसी के अंदर अलग-अलग जातियों और समुदायों को आरक्षण का लाभ कितने असमान तरीके से मिल रहा है इसकी जांच करना.


ओबीसी के बंटवारे के लिए तरीका, आधार और मानदंड तय करना.


ओबीसी के उपवर्गों में बांटने के लिए उनकी पहचान करना. 



क्यों महत्वपूर्ण है रोहिणी आयोग?

रोहिणी आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत किया गया था. ये आयोग कितना महत्वपूर्ण है ये इससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब तक इस अनुच्छेद के तहत दो ही आयोग बनाए गए हैं. जिनमें से एक आयोग का नाम मंडल कमीशन है. मंडल कमीशन के रिपोर्ट के आधार पर ही देश की 52 प्रतिशत आबादी को केंद्र सरकार की नौकरियों और उच्च शिक्षा में 27 फीसदी आरक्षण दिया जाता है.

इसी अनुच्छेद के तहत पहला पिछड़ा वर्ग आयोग यानी काका कालेलकर आयोग बना गया था. ये आयोग मंडल कमीशन से पहले बनाया गया था.

अब बात रोहिणी आयोग की करें तो इसे बनाने के पीछे तर्क यह था कि देश का एक बड़ा वर्ग ओबीसी का है जिसके अंदर हजारों जातियां हैं. ये हजारों जातियां सामाजिक विकास के क्रम में अलग-अलग स्थान पर हैं. 
इनमें से कुछ जातियां ऐसी भी हैं जो आरक्षण के प्रावधानों का इस्तेमाल करने के लिए बेहतर स्थिति में है. जबकि कुछ ऐसी जातियां हैं जो जरूरतमंद होने के बाद भी आरक्षण के लाभ से वंचित रह जाती हैं.

रोहिणी आयोग की रिपोर्ट क्यों है अहम?

राजनीतिक जानकारों की कहना है कि केंद्र सरकार ने ये कवायद समाज के 'सबसे पिछड़े' लोगों को लुभाने के लिए शुरू की थी. अब रोहिणी आयोग ने राष्ट्रपति को जो रिपोर्ट सौंपी है वह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो सकती है क्योंकि आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से लेकर INDIA तक सभी पार्टियां अन्य पिछड़ा वर्ग के वोटरों को अपनी तरफ करने की कोशिश में लगी हुई है.

भारत में लगभग 40 प्रतिशत से ज्यादा ओबीसी मतदाता हैं और चुनाव से पहले कोई भी पार्टी सबसे बड़े वोटिंग ब्लॉक को छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकती है. 

बीजेपी के लिए मिशन 2024 में ओबीसी वोट कितना अहम है?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में बीजेपी के एक ओबीसी सांसद ने बताया कि पार्टी 'सबका साथ, सबका विश्वास' के लिए प्रतिबद्ध है. बीजेपी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भारत के सभी समुदायों तक सामाजिक न्याय पहुंचे. उन्होंने कहा कि पार्टी इस विषय की संवेदनशीलता को समझती है, इसलिए वह देखेगी कि कोई भी समुदाय इससे नाराज न हो.

पिछले चुनावों में ओबीसी ने दिया बीजेपी का साथ

बीजेपी के लिए ओबीसी वोट बैंक कितना जरूरी है ये तो पिछले चुनावी नतीजों पर नजर डालने से साफ हो ही जाता है. साल 1990 के दशक में भारतीय जनता पार्टी को मंडल की राजनीति का मुकाबला करने के लिए बहुत कठिन संघर्ष करना पड़ा था और इसका काट पार्टी ने हिंदुत्व में खोजने की कोशिश की. 

भले ही साल 1998 और साल 1999 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में कड़ी मेहनत कर जीत हासिल कर ली और गठबंधन सहयोगियों के साथ एनडीए सरकार का बनाने में कामयाब हो गई, लेकिन उस वक्त भी क्षेत्रीय दल बहुत मजबूत बने रहे. साल 1998 और 1999 में  क्षेत्रीय दलों को क्रमश: 35.5% और 33.9% वोट मिले. इन क्षेत्रीय दलों के वोट बैंक का एक बहुत बड़ा हिस्सा ओबीसी वोटों का है.

यहां तक की साल साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 31% वोटों के साथ अपने दम पर बहुमत हासिल किया था,

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मतदाताओं के बीच बड़े पैमाने पर घुसपैठ की और क्षेत्रीय दलों के वोट बैंक में सेंध लगाई. इस चुनाव में क्षेत्रीय दलों का ओबीसी वोटों में शेयर कम होकर 26.4 प्रतिशत रह गया, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल करते हुए 44 फीसदी ओबीसी वोट अपने पाले में किए.

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
ओबीसी जातियों का वर्गीकरण: जस्टिस रोहिणी आयोग की रिपोर्ट क्यों है अहम

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

UP Police Constable Re Exam | उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिर, Famous Temple in Uttar Pradesh Trick

UP Police Constable Re Exam | उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिर, Famous Temple in Uttar Pradesh Trick

Bhau Torsekar : हेराल्ड केस में क्या गांधी परिवार को कोर्ट से राहत मिल गई ? Omkar Chaudhary

Bhau Torsekar : हेराल्ड केस में क्या गांधी परिवार को कोर्ट से राहत मिल गई ? Omkar Chaudhary

भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 में क्या है? Article 21 Of Indian Constitution

भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 में क्या है? Article 21 Of Indian Constitution

हिंदी: वाच्य || Class-13 || By Ankit Bhati | Hindi for UPSI,UPP JAILWARDER AND FIREMAN, UP LEKHPAL

हिंदी: वाच्य || Class-13 || By Ankit Bhati | Hindi for UPSI,UPP JAILWARDER AND FIREMAN, UP LEKHPAL

Rahul Gandhi की यात्रा पर JP Nadda का विस्फोटक खुलासा,सदन में ही छाती पीटने लगे Mallikarjun Kharge

Rahul Gandhi की यात्रा पर JP Nadda का विस्फोटक खुलासा,सदन में ही छाती पीटने लगे Mallikarjun Kharge

15 November Current Affairs | Defence + SSC + UPSC Combo” #NDA #CDS #ExamBooster

15 November Current Affairs | Defence + SSC + UPSC Combo” #NDA #CDS #ExamBooster

कैश कांड वाले जज की File खुली, क्या होंगे गिरफ्तार?Adv Sandeep Mishra l Anju Pankaj

कैश कांड वाले जज की File खुली, क्या होंगे गिरफ्तार?Adv Sandeep Mishra l Anju Pankaj

Gautam Buddha Nagar: उत्तर प्रदेश का जापान! | भारत के आर्थिक नक्शे का नया हीरा | Sanskriti PCS

Gautam Buddha Nagar: उत्तर प्रदेश का जापान! | भारत के आर्थिक नक्शे का नया हीरा | Sanskriti PCS

News ki Pathshala With Sushant Sinha:Modi-Shah ने नितिन नबीन को ही क्यों बनाया BJP अध्यक्ष?TNNB

News ki Pathshala With Sushant Sinha:Modi-Shah ने नितिन नबीन को ही क्यों बनाया BJP अध्यक्ष?TNNB

Как строили корабли для мирового господства

Как строили корабли для мирового господства

SUPREME COURT | उच्चतम न्यायालय | CLASS 2 | BY BABITA MAM | ICS COACHING CENTRE

SUPREME COURT | उच्चतम न्यायालय | CLASS 2 | BY BABITA MAM | ICS COACHING CENTRE

⚡СРОЧНО! РЕАКЦИЯ Трампа на ПЕРЕГОВОРЫ в Берлине подорвала сеть! ИНСАЙД из США. Вот что всплыло

⚡СРОЧНО! РЕАКЦИЯ Трампа на ПЕРЕГОВОРЫ в Берлине подорвала сеть! ИНСАЙД из США. Вот что всплыло

Разведчик о том, как использовать людей

Разведчик о том, как использовать людей

सदन में 'राम राज्य' सुनते ही चिढ़ी Priyanka Gandhi, खौल उठा Shivraj Singh का खून और फिर... सब हैरान!

सदन में 'राम राज्य' सुनते ही चिढ़ी Priyanka Gandhi, खौल उठा Shivraj Singh का खून और फिर... सब हैरान!

Если Вам Задают Эти 5 Вопросов — Вами Пытаются Манипулировать - Карл Юнг

Если Вам Задают Эти 5 Вопросов — Вами Пытаются Манипулировать - Карл Юнг

परिवार का संघर्ष पार्टी की टूट का कारण बन सकता है #EP2933 #apkaakhbar #pradeepsinghanalysis

परिवार का संघर्ष पार्टी की टूट का कारण बन सकता है #EP2933 #apkaakhbar #pradeepsinghanalysis

President inaugurates 1066th Jayanthi of Adi Jagadguru Sri Shivarathreeshwara Shivayogi Mahaswamiji

President inaugurates 1066th Jayanthi of Adi Jagadguru Sri Shivarathreeshwara Shivayogi Mahaswamiji

हिंदी  प्रत्यय, suffix in hindi, ankit bhati hindi, Pratyay in Hindi, UPTET, CTET HINDI

हिंदी प्रत्यय, suffix in hindi, ankit bhati hindi, Pratyay in Hindi, UPTET, CTET HINDI

Priyanka Chaturvedi Podcast with Pankaj Bhargava  | PM Modi | Raj-Uddhav Thackeray | Dhurandhar

Priyanka Chaturvedi Podcast with Pankaj Bhargava | PM Modi | Raj-Uddhav Thackeray | Dhurandhar

तत्त्व, यौगिक और मिश्रण, Bihar Board 11th Chemistry, UP Board 11th Chemistry Class By Avinash Sir

तत्त्व, यौगिक और मिश्रण, Bihar Board 11th Chemistry, UP Board 11th Chemistry Class By Avinash Sir

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]