ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

Jaipur: कल तक गायवाले, आज बन गए पुलिसवाले! दूध बेचने वाले 'थानेदार' का तबेले से थाने तक का गज़ब सफर!

Автор: Rajasthan Tak

Загружено: 2026-01-15

Просмотров: 13551

Описание: कल तक थे गायवाले, आज बन गए पुलिसवाले! दूध बेचने वाले 'थानेदार' का तबेले से थाने तक का गज़ब सफर!
"बड़े सलीके से उसने लूटा है हमको, कि हाथ भी मिलाया और घड़ी भी ले गया.. और शराफत की यहाँ अब कोई कीमत ही नहीं बाकी, जो जितना बड़ा ठग है, वो उतना बड़ा 'साहब' है..
अब इन साहब ने किस-किससे हाथ मिलाया और घड़ी के साथ किस-किसका समय ले गए ये तो फिलहाल बता पाना मुश्किल है, लेकिन अगर हम कहें कि खा़की वर्दी में शराफत का ये जो चेहरा आप देख रहे हैं, उसके पीछे सबसे बड़ा ठग छिपा है तो आप क्या कहेंगे..
कल तक जो शख्स गाय-भैंसों की देखरेख करता था.. दूध बेचकर गुजर-बसर करता था.. जो कहलाता तो था दूधवाला लेकिन वो रातों-रात खाकी पहनकर थानेदार बन गया.. वो भी जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम का.. लेकिन ये थानेदार हमारे-आपके लिए नहीं बल्कि अपने लिए बना.. और ऐसा बना कि जयपुर के असली पुलिसवाले भी इन्हें नहीं पकड़ पाए..
रौबदार चाल.. कड़क आवाज और पुलिस की वर्दी और आई कार्ड.. ये एक छलावा था.. एक धोखा था.. एक जाल था जिसमें इसने न जाने कितने ही बेरोज़गार युवाओं को फंसा लिया..
ये सनसनीखेज खुलासा जयपुर के सिंधी कैंप इलाके में हुआ, जहां पुलिस ने एक बहरूपिये को रंगे हाथों पकड़ा.. साहब की पहचान है जितेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ रमन शर्मा.. साहब मूल रूप से करौली में रहते हैं.. टोडाभीम में दूध बेचते हैं, लेकिन साहब का डबल रोल देखिए कि ये जयपुर में थानेदार भी बन गए.. लेकिन एक खास मकसद के लिए.. मकसद था ज्यादा से ज्यादा लोगों को झांसे में लेना और अपने जैसा थानेदार बनाना.. इनका ये मकसद पूरा भी हो रहा था लेकिन अचानक इनका भांडाफोड़ हो गया..
अब जो सिंधी कैंप के असली थानेदार हैं माधोसिंह, वो बताते हैं कि जितेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ रमन शर्मा के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं.. शिकायत ये कि रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में एक आदमी खुद को पुलिस की स्पेशल टीम का थानेदार बताकर घूम रहा है। वो कभी नौकरी दिलाने का झांसा देता, तो कभी किसी केस से नाम हटवाने की गारंटी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और आखिरकार ये फर्जी थानेदार पकड़ा गया..
राजस्थान में आपने पेपर लीक का खेल देखा.. कैसे आरपीएससी में बंदरबांट हुई.. और कैसे कांस्टेबल से लेकर दरोगा तक कई कैंडिडेट फर्जी निकले.. लेकिन जब ये साहब किसी खेल में शामिल नहीं हो पाए तो इन्होंने सोचा क्यों न खुद ही थानेदार बन जाएं.. तो लाल जूते लिए.. पुलिस की वर्दी पहनी और लगे जयपुर की सड़कों पर रौब झाड़ने..
इतना ही नहीं तलाशी के दौरान फर्जी थानेदार जितेन्द्र कुमार से जो सामान बरामद हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया.. इनके पास से कांस्टेबल रैंक का फर्जी आईडी कार्ड, सब-इंस्पेक्टर की वर्दी, पुलिस की कैप, बेल्ट और ठगी से जुड़े कई दस्तावेज मिले.. मतलब साफ था कि ये पूरी तैयारी के साथ जयपुर वालों को लूटने निकल पड़े थे..
इन साहब का सबसे बड़ा निशाना वो बेरोजगार युवा थे, जो नौकरी की आस लेकर जयपुर आते.. आरोपी जितेन्द्र कुमार उन्हें सरकारी नौकरी, और खासकर वनपाल या पुलिस विभाग में भर्ती का लालच देता.. एक युवक को उसने वनपाल की नौकरी लगाने तक का भरोसा दिला दिया.. और इसके एवज में हज़ारों-लाखों रुपए ऐंठते रहे..
लेकिन हैरानी की बात तो यही है कि ये अपने रोल में इतना घुस चुके थे कि पीड़ित तो छोड़िए, जयपुर के असली पुलिसवाले भी इन्हें नहीं पहचान पाए.. अब जाहिर है न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस आए तो सीकर का वो युवक जिसे इन्होंने ठगा था वो असली पुलिस के पास पहुंच गया और तब जाकर पुलिसवाले इन बाबू का भांडाफोड़ हुआ..
पूछताछ में सामने आया कि जितेन्द्र शर्मा बेहद शातिर दिमाग से ठगी करता था.. उसके शिकार की जगह मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड होते थे, जहां बाहर से आए भोले-भाले लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते.. जितेन्द्र कुमार खुद को पुलिस की स्पेशल टीम का अधिकारी बताकर पहले भरोसा जीतता, फिर कैश लेकर गायब हो जाता।
अब क्योंकि आप राजस्थान में हैं तो ऐसे कांड से चौंकिए मत बल्कि सोचिए कैसे एक दूधवाला रातोंरात थानेदार बन जाता है..
जो कल तक गाय-भैंस संभालता था वो आज जयपुर में एक थाना चला रहा था.. और जो कल तक एक दूधवाला था वो आज पुलिसवाला बन गया... ये सफर था एक नकली पुलिसवाले का करौली के एक तबेले से जयपुर के एक थाने तक का.. अब जब तक जयपुर की असली पुलिस पता लगा रही है कि इस नकली पुलिस ने राजस्थान में और कितनों को लूटा है, तब तक आप बताइए ये सनक किस चीज़ है.. पूलिस बनने की या पुलिस के नाम पर मालामाल होने की..

Watch more from CRIME SCENE -    • CRIME SCENE  

#jaipur #fakepolicejaipur #jaipurfakepolice #jaipurpolice #rajasthanpolice #crime #rajasthanlatestnews #RajasthanViralNews #RajasthanLiveNews #rajasthantak #viralvideo #crimeinvestigation #crimestory #crimescene #crimescenerajasthantak #rajsathantakcrimescene #rajasthanlatestnews

#RAT049

राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:

Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan

Follow us on:

Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook:   / rajasthantakofficial  
Twitter:   / rajasthan_tak  

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
Jaipur: कल तक गायवाले, आज बन गए पुलिसवाले! दूध बेचने वाले 'थानेदार' का तबेले से थाने तक का गज़ब सफर!

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

चरित्रहीन बनाकर मारा! ससुर को लेकर खुद पहुंचा थाने! आशिक नहीं पति निकला Dholpur की कोमल का कातिल!

चरित्रहीन बनाकर मारा! ससुर को लेकर खुद पहुंचा थाने! आशिक नहीं पति निकला Dholpur की कोमल का कातिल!

7 अर्थियों ने फाड़ दिया Fatehpur का कलेजा! पत्थरदिल मर्द भी रोने लगे, महिलाएं बदहवास भागने लगीं..

7 अर्थियों ने फाड़ दिया Fatehpur का कलेजा! पत्थरदिल मर्द भी रोने लगे, महिलाएं बदहवास भागने लगीं..

Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News

Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News

Netherland Mayor भारत आए 41 साल पहले Maa ने शेल्टर होम में छोड़ा था,जिस Nurse ने बचाया उससे से मिले

Netherland Mayor भारत आए 41 साल पहले Maa ने शेल्टर होम में छोड़ा था,जिस Nurse ने बचाया उससे से मिले

Rajasthan Sikar Accident: एक ही परिवार की 7 बहुओं की दर्दनाक मौत, कांप जाएगी रूह!

Rajasthan Sikar Accident: एक ही परिवार की 7 बहुओं की दर्दनाक मौत, कांप जाएगी रूह!

love Marriage के 6 महीने बाद दी जान, पत्नी कहती थी- शौक पूरे करो, नहीं तो दूसरी शादी कर लूंगी

love Marriage के 6 महीने बाद दी जान, पत्नी कहती थी- शौक पूरे करो, नहीं तो दूसरी शादी कर लूंगी

Heerapura Bus Stand Open | 16 जनवरी से हीरापुरा बस स्टैंड का शुभारंभ | Sindhi Camp Bus Stand Closed

Heerapura Bus Stand Open | 16 जनवरी से हीरापुरा बस स्टैंड का शुभारंभ | Sindhi Camp Bus Stand Closed

थाने में गाली किसने दी? सजा किसे मिली? सिपाही का दावा—वायरल वीडियो में आवाज मेरी नहीं

थाने में गाली किसने दी? सजा किसे मिली? सिपाही का दावा—वायरल वीडियो में आवाज मेरी नहीं

कांग्रेस ने कहा - 'काटे', BJP ने पूछा - 'किसके'? बेनीवाल नरेश का प्लान, दक्षिण में पायलट पॉवर!

कांग्रेस ने कहा - 'काटे', BJP ने पूछा - 'किसके'? बेनीवाल नरेश का प्लान, दक्षिण में पायलट पॉवर!

Top News: बड़ी खबरें,फटाफट  | BMC Election Result | Shivsena | PM Modi | Owaisi

Top News: बड़ी खबरें,फटाफट | BMC Election Result | Shivsena | PM Modi | Owaisi

12 ਪਾਂਜਾ 48 ਦੇ ਪਹਾੜੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਇੰਟਰਵਿਊ,ਕੀ Raja Warring ਅਫੀਮ ਖਾ ਕੇ ਸਟੇਜ ਤੇ...

12 ਪਾਂਜਾ 48 ਦੇ ਪਹਾੜੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਇੰਟਰਵਿਊ,ਕੀ Raja Warring ਅਫੀਮ ਖਾ ਕੇ ਸਟੇਜ ਤੇ...

Udaipur में ट्रेन के कई यात्री घायल| Stone Pelting on Moving Train in Udaipur| मचा हड़कंप !

Udaipur में ट्रेन के कई यात्री घायल| Stone Pelting on Moving Train in Udaipur| मचा हड़कंप !

इसीलिए कंपनी ने  लगवाया CCTV नहीं तो आज ड्राइवर फंस जाता | TRANSPORT TV | V-5042

इसीलिए कंपनी ने लगवाया CCTV नहीं तो आज ड्राइवर फंस जाता | TRANSPORT TV | V-5042

Banswara: नपुंसक बेटा, पिता ने बहू के साथ संबंध बनाने की कोशिश की, वंश बढ़ाने की दलील, केस दर्ज।

Banswara: नपुंसक बेटा, पिता ने बहू के साथ संबंध बनाने की कोशिश की, वंश बढ़ाने की दलील, केस दर्ज।

Meerut News: आखिर Spa Centres की आड़ में कैसे चल रहा था धंधा, पहुंची UP Police | Crime Katha

Meerut News: आखिर Spa Centres की आड़ में कैसे चल रहा था धंधा, पहुंची UP Police | Crime Katha

Indian Auto Driver Love Story: France की लड़की को ऑटो ड्राइवर से हुआ प्यार | Jaipur | Top News

Indian Auto Driver Love Story: France की लड़की को ऑटो ड्राइवर से हुआ प्यार | Jaipur | Top News

Super 100: BJP Wins BMC Eletions | Maharashtra | PM Modi Bengal Visit | Iran-US Conflict | Trump

Super 100: BJP Wins BMC Eletions | Maharashtra | PM Modi Bengal Visit | Iran-US Conflict | Trump

Gauri Lankesh की हत्या का आरोपी श्रीकांत पंगारकर कैसे जीता चुनाव? ये कैसा संकेत?

Gauri Lankesh की हत्या का आरोपी श्रीकांत पंगारकर कैसे जीता चुनाव? ये कैसा संकेत?

150 गज जमीन ने तोड़ दी Mirdha Family, एक-दूसरे पर बरसे Manish Mirdha और Jyoti , कौन किस पर भारी ?

150 गज जमीन ने तोड़ दी Mirdha Family, एक-दूसरे पर बरसे Manish Mirdha और Jyoti , कौन किस पर भारी ?

Decode : Thackeray Brothers की 'हैट्रिक वाली हार' | Sudhir Chaudhay | BMC Election Results | BJP Win

Decode : Thackeray Brothers की 'हैट्रिक वाली हार' | Sudhir Chaudhay | BMC Election Results | BJP Win

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]