Vindhya का सबसे बड़ा अस्पताल या बदहाल सिस्टम? | Sanjay Gandhi Memorial Hospital Rewa Reality
Автор: Vindhya First
Загружено: 2026-03-09
Просмотров: 75
Описание:
#Rewa #SGMH #SanjayGandhiHospital #Vindhya #MadhyaPradesh #HospitalReality #HealthSystem #GroundReport #HindiNews #PublicHealth
#MedicalFacilities #RewaNews
मध्यप्रदेश के Rewa में स्थित Sanjay Gandhi Memorial Hospital को विंध्य क्षेत्र की “लाइफलाइन” कहा जाता है। लेकिन जब हकीकत सामने आती है, तो सवाल उठता है — क्या यह अस्पताल इलाज दे रहा है या मरीजों की परीक्षा ले रहा है?
आईसीयू जैसे संवेदनशील वार्ड में टूटे हुए बेड, उखड़ी दीवारें, फर्श में गड्ढे और तपती गर्मी में बंद पड़े पंखे…
स्थिति इतनी खराब कि कई परिजनों को अपने मरीज के लिए घर से पंखा लाना पड़ रहा है।
एक तरफ Mohan Yadav सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹23,747 करोड़ का बड़ा बजट घोषित किया है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
इस रिपोर्ट में उठते कुछ बड़े सवाल —
क्या सरकारी अस्पताल में बुनियादी सुविधाएँ भी अब “कृपा” बन गई हैं?
आईसीयू में पंखा तक ठीक नहीं, तो मेंटेनेंस के नाम पर खर्च होने वाले लाखों-करोड़ों रुपए कहाँ जा रहे हैं?
क्या निरीक्षण और दौरे सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गए हैं?
और सबसे बड़ा सवाल — जब मंत्री के अपने क्षेत्र में यह हाल है, तो दूर-दराज़ इलाकों के अस्पतालों की स्थिति क्या होगी?
यह कहानी सिर्फ एक अस्पताल की नहीं, बल्कि उस सिस्टम की सच्चाई है जिस पर आम नागरिक अपनी जिंदगी का भरोसा करता है।
Visit Our Website -
www.vindhyafirst.com
Like, Share, Subscribe!!!
/ @vindhyafirst
/ vindhyafirst
/ vindhyafirst
/ vindhyafirstofficial
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: