Sadhvi Prem Baisa Death Mystery:मौत के वक्त मुंह से क्यों आया झाग, SIT की टीम सच के बहद करीब पहुंची!
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-02-03
Просмотров: 14873
Описание:
साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में गठित पुलिस की एसआईटी ने मंगलवार को प्रेक्षा अस्पताल जाकर पड़ताल की. इस दौरान पुलिस ने 28 जनवरी की शाम को जब बाईसा को वहां लाया गया, उस दौरान की स्थिति के लिए उस दिन मौजूद कर्मचारियों को बाहर लाकर उनसे हालात पूछे. एक तरह से रिक्रेएशन कर जानना चाहा कि प्रेम बाईसा किस स्थिति में वहां आई थी. इसके बाद कर्मचारियों के साथ ही एसआईटी प्रभारी छवि शर्मा व बोरानाडा एसएचओ शकील अहमद अंदर तक गए जहां पर बाईसा को ले जाया गया. साथ ही अस्पताल संचालक डॉ प्रवीण जैन से उपचार से जुड़ी जानकारी प्राप्त की. करीब एक घंटे तक एसआईटी के सदस्य अस्पताल में रहे। अब तक 11 लोगों से हुई पूछताछ: प्रभारी एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि मामले का अनुसंधान करने की यह सामान्य प्रक्रिया है. हम गहनता से जांच कर रहे हैं. एसीपी ने बताया कि इस मामले में 11 लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई है. उनकी जानकारियों और साध्वी के पिता की दी रिपोर्ट के अनुरूप ही जांच चल रही है. मेडिकल बोर्ड ने अंतिम ओपिनियन अभी रिजर्व रखी है. साध्वी के मुंह से झाग निकले के सवाल पर उन्होंने कहा कि अस्पताल से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। एसीपी ने बताया कि हम उनसे जुड़े लोगों से भी मिलने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह आत्महत्या थी या सामान्य मृत्यु, मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर ही पता चलेगा. उन्होंने साध्वी के घर से किसी तरह के सबूत मिटाने की बात का भी खंडन करते हुए कहा कि इसकी संभावना बहुत कम हैं।
#prembaisacase #prembaisadeath #prembaisa #rajasthanlatestnews #rajasthannews #jodhpur #jodhpurnews #viralvideo
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: