झारखण्ड के विभूति Part - I for JPSC
Автор: IAS PSC SOLUTION (EDU Sol)
Загружено: 2021-04-22
Просмотров: 1573
Описание:
रानी सर्वेश्वरी
संथाल परगना जिला के महेशपुर राज की रानी सर्वेश्वरी ने पहाड़िया सरदारों के सहयोग से कम्पनी शासन के विरुद्ध 1781-82 ई. में विद्रोह किया।
यह विद्रोह उनकी जमीन को दामिन-ए-कोह बनाये जाने के विरुद्ध में था , और सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया गया।
इन्होने अपनी जिंदगी के आखरी दिन भागलपुर जेल में बिताया और वही पर 6 मई 1807 ई. को इनकी मृत्यु हो गयी।
जतरा भगत
टाना भगत आंदोलन के प्रणेता जतरा भगत का जन्म 2 अक्टूबर 1888 ई. में गुमला जिला के अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के चिंगरी नामक गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था।
1914 में इन्होने टाना भगत आंदोलन चलाया जो एक प्रकार का सासंकृतिक आंदोलन था।
जतरा भगत ने उराव लोगो के बीच मदिरा पान न करने , मांस न खाने , जीव हत्या न करने, यज्ञोपवीत धारण करने , अपने अपने आँगन में तुलसी चौरा स्थापित करने , भूत- प्रेत का अस्तित्व न मानने ,गौ सेवा करने , सभी से प्रेम करने, बैठ बेगारी समाप्त करने ,तथा अंग्रेजो की बात न मानने , खेतों में गुरुवार को हल चलाना बंद करने का उपदेश दिया।
1916 ई. में जतरा भगत को गिरफ्तार कर रांची जेल में भेज दिया गया। 1917 ई. में जेल से रिहा होने के बाद दो माह के भीतर ही इनकी मृत्यु हो गयी।
App को install कीजिए- https://play.google.com/store/apps/de...
Telegram Group- https://t.me/ipsolution
Facebook- / iaspscsolution
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: