सूचना प्रसारण मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने WAVES को लेकर समाचार पत्र में लिखा लेख।
Автор: DD News UP
Загружено: 2025-04-28
Просмотров: 6
Описание:
#latestnews #ddnewsup #doordarshannewsup #waves #wavesindia
विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन वेव्स 2025 का पहला संस्करण मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। भारत सरकार का सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय वेव्स 2025 को आयोजित कर रहा है। यह सम्मेलन भारत के साथ दुनिया में मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। सूचना एवं प्रसारण मामलों के राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन WAVES को लेकर समाचार पत्र में एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने WAVES 2025 के प्रभाव और इसके द्वारा मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र में आने वाले क्रांतिकारी बदलाव के बारे में चर्चा की है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने लेख में लिखा है कि WAVES भारत को वैश्विक मीडिया के पावर हाउस के रूप में स्थापित करेगा। डॉ. एल मुरुगन ने लिखा है कि WAVES एक परिवर्तनकारी आंदोलन है जो मीडिया और मनोरंजन परिदृश्य को फिर से परिभाषित करेगा। भारत का मीडिया और मनोरंजन उद्योग 2.7 ट्रिलियन रुपए के करीब है। WAVES 2025 भारत के साथ-साथ दुनिया भर के इनोवेटर्स, नीति-निर्माताओं, कलाकारों और उद्योग जगत के नेताओं को एक साथ लाएगा। शिखर सम्मेलन सहयोग के एक ऐसे माहौल को बढ़ावा देता है जो दुनिया भर में मीडिया और मनोरंजन उद्योग के विकास के तरीके को नया रूप देगा। इस सम्मेलन में WAVES 2025 और वेव्स बाजार जैसी पहल शामिल है। WAVES 2025 गेमिंग एनीमेशन, एक्सटेंडेड रियलिटी (XR), जेनरेटिव एआई और अगली पीढ़ी के कंटेंट प्लेटफॉर्म जैसी उभरती हुई तकनीकों में काम करने वाले स्टार्टअप को सशक्त बनाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिखर सम्मेलन में वैश्विक मीडिया संवाद होगा जिसमें वैश्विक नेताओं, नीति-निर्माता, कलाकारों और उद्योग के पेशेवरों का एक अभूतपूर्व जमावड़ा होगा। यह संवाद अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, नैतिक प्रभावों और नवाचार के लिए कार्रवाई विकास रणनीतिकारों के बारे में है। WAVES 2025 परंपरा और प्रौद्योगिकी के संगम के माध्यम से वैश्विक रचनात्मक पारिस्थितिकीय तंत्र को फिर से परिभाषित करने के भारत के विजन का एक प्रमाण है।
दूरदर्शन न्यूज़ उत्तर प्रदेश ( डीडी न्यूज़ यूपी ) को सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म Facebook, X और Instagram पर Like, Follow और Subscribe करने के लिए #Google पर @DDNewsUP लिखकर सर्च करें ।
अथवा
#X or #Twitter पर सर्च बाक्स में @DDNewsUP लिखकर सर्च करें।
#Facebook पर सर्च बाक्स में @DDNewsUP लिखकर सर्च करें।
#Instagram पर सर्च बाक्स में @DDNewsUP लिखकर सर्च करें।
Повторяем попытку...

Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: