"विधिवत संपुटित सुंदरकांड" FT. Kailash lachhuda
Автор: मानस परिकर
Загружено: 2023-07-09
Просмотров: 118639
Описание:
स्वर - कैलाश लाछुड़ा
स्टुडियो- पंडेर म्यूजिक
संकल्पना एवं संयोजन - पं.दीनदयाल जोशी ' मानस किंकर'
प्रस्तुति - गौरव जोशी
प्रेरणा - श्री सर्वेश्वर धाम
श्री हनुमंत चरणानुरागी बंधुओं एवं बहिनों ,
सादर जय सियाराम । श्रीरामचरितमानस के प्रणयन के पश्चात लिखी गई मानस की विभिन्न टीकाओं यथा ' मानस- पीयूष ', ' मानस मयंक ' तथा अनेक मानस मर्मज्ञ मनीषियों एवं संतो ने श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से जीवन में सभी कार्य साधन के लिए एकमत से सुंदरकांड की अग्रांकित चौपाइयों से संपुटित सुंदरकांड पाठ का उल्लेख किया है -
महाबीर बिनवउं हनुमाना । राम जासु जस आप बखाना ।।
कवन सो काज कठिन जग माहीं । जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।
सुंदरकांड के संपुटित पाठ की प्रामाणिक विधि पर उत्तर भारत के मूर्धन्य मानस मर्मज्ञों से विमर्श के पश्चात उक्त चौपाइयों से विधिवत संपुटित सुंदरकांड का संगीतमय मूल पाठ सभी श्रद्धालुओं के हित साधन हेतु यूट्यूब के' मानस- परिकर ' चैनल पर उपलब्ध करवाया जा रहा है ।
अभीष्ट फल प्राप्ति हेतु गुग्गुल धूप , पुष्पमाला, ऋतुफल ,श्रीफल तथा नैवेद्य-यथा गुड़ - चने व मिष्टान्न ध्यानपूर्वक श्री सीताराम जी को अर्पित कर श्री हनुमान जी को निवेदन करें तथा मनोवांछित कामना पूर्ति हेतु संकल्प पूर्वक एकाग्र चित्त होकर भाव पूर्वक पाठ श्रवण प्रारंभ करें । सुंदरकांड की फल श्रुति में गोस्वामी जी द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि -
सकल सुमंगल दायक रघुनायक गुणगान ।
सादर 'सुनहिं 'ते तरहिं भव सिंधु बिना जल जान ।।
' मानस परिकर ' के इस प्रयास से आप भी श्री रामचरितमानस की सिद्ध चौपाइयों से संपुटित सुंदरकांड पाठ का भाव पूर्वक श्रवण कर श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से मनोवांछित फल प्राप्त कर सकेंगे , इसी विश्वास के साथ-
दीन दयाल जोशी ' मानस किंकर
'
#vidhivatsamputitsundarkand
#2023
#kailashlachhuda
#Manasparikar
#sundarkand #hanuman #hanumanji #rambhakt #ram #hanumanchalisa #bajrangbali #bhakti #ramayana #ramcharitmanas #balaji #lordhanuman #hanumanjayanti #shreeram #jaishreeram #sitaram #jaishriram #balaji #salasarbalaji #mehndipurbalaji #balajitemple #lordbalaji #jaibalaji #jaishreebalaji #jaybalaji #balajimandir #shreebalaji #balajipuram
#tirupati_balaji #jaibalajimaharaj #sindarkebalaji
#bageshwardham
'
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: