Manipur में Deputy CM की शपथ के खिलाफ Protest, Churachandpur में तनाव, सरकार के खिलाफ विरोध
Автор: ANI Bharat
Загружено: 2026-02-05
Просмотров: 141
Описание:
मणिपुर में नई सरकार के गठन के बाद चुराचांदपुर जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी. नए उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के विरोध में हुए प्रदर्शन ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. प्रदर्शनकारियों ने पहले सुरक्षा बलों को क्षेत्र से हटाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी. हालात और बिगड़ते हुए सड़कों पर टायर जलाए गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई. हालांकि, कुछ देर बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. इसके बाद सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई. हालांकि, भीड़ फिर एकत्रित हो गई और सुरक्षा बलों पर हमला शुरू कर दिया. फिलहाल हालात सामान्य बताए जा रहे हैं और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है. सूत्रों के अनुसार, लगभग दो लोग घायल हुए जबकि पांच अन्य को हिरासत में लिया गया.
#ManipurViolence #ChurachandpurViolence #Manipursecurity
Subscribe Now ► https://bit.ly/3Hr3wxH Stay Updated! 🔔
--------------------------------------
ANI is South Asia's leading Multimedia News Agency providing content for every information platform, including TV, Internet, broadband, newspapers, and mobiles.
Subscribe now! Enjoy and stay connected with us!!
☛ Visit our Official website: https://www.aninews.in/
☛ Follow ANI on X: / ani
☛ Follow us on Snapchat: / @ani-news
☛ Like us: / aninews.in
☛ Email to: [email protected], [email protected]
☛ Instagram: / ani_trending , https://www.instagram.com/podcast_ani...
☛ Copyrights © All Rights Reserved ANI Media Pvt Ltd.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: