स शि म उ मा वि चंद्रपुर में विभाग स्तरीय खेल कूद समारोह संपन्न 2025–26
Автор: Preeti Tiwari
Загружено: 2025-09-08
Просмотров: 1060
Описание:
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न
स. शि. मं. उ. मा. वि. चंद्रपुर में दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो - खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का आयोजन 5 एवं 6 सितंबर को हुआ। जिसमें उद्घाटन सत्र में संयोगिता सिंह जूदेव (प्रांतीय मीडिया प्रणाली एवं कार्य समिति सदस्य) रूपा सिंह (सक्ती जिला बीजेपी मंत्री) रविंद्र श्रॉफ, दीपक सोनी (विभाग समन्वयक) प्रेमकिशोर एवं संस्था प्रमुख जगन्नाथ नायक जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संयोगिता सिंह जूदेव जी ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागी भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल का विशेष महत्व है पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी रुचि रखना क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। तथा रूपा सिंह जी ने हार जीत को ध्यान न देते हुए खेल को खेल भावना से खेलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस खेलकूद समारोह में कोरबा विभाग से सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर सहित 12 विद्यालयों से कुल 196 प्रतिभागी भैया/ बहन एवं 14 संरक्षक आचार्य दीदी तथा 12 निर्णायक गण उपस्थित रहे। खो - खो ,कबड्डी भैया /बहन बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग तीनों वर्गों में संपन्न हुआ ।जिसमें बाल वर्ग भैया खो- खो में नैला विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में बिर्रा विद्यालय ने प्रथम तथा तरुण वर्ग में रवेली सीपत विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।बहन खो - खो (बाल वर्ग) चांपा विद्यालय प्रथम। चंद्रपुर विद्यालय द्वितीय। (किशोर वर्ग ) में चांपा विद्यालय प्रथम। नैला विद्यालय द्वितीय। तरुण वर्ग निरंक रहा। एवं
कबड्डी भैया (बाल वर्ग )चंद्रपुर विद्यालय प्रथम , शिवरीनारायण द्वितीय। (किशोर वर्ग)खरौद विद्यालय प्रथम , चंद्रपुर द्वितीय। (तरुण वर्ग) लोहरसी विद्यालय प्रथम,बलौदा द्वितीय । कबड्डी बहन (किशोर वर्ग)केरा विद्यालय प्रथम, शिवरीनारायण द्वितीय, (तरुण वर्ग) चंद्रपुर विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।खेलकूद समारोह के समापन सत्र में रविंद्र श्रॉफ, प्रेम किशोर पटेल, प्रेमलाल पटेल, लालमणि चंद्रा दीपक सोनी (विभाग समन्वयक) एवं संस्था प्रमुख श्री जगन्नाथ नायक जी के कर कमलों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम के प्रतिभागी भैया बहनों को मेडल ,प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं शील्ड के साथ सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।प्रस्तावित उद्बोधन विभाग समन्वयक श्री दीपक सोनी जी द्वारा दिया गया।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: