वो आनन्द कब मिलेगा?
Автор: Radha Govind Mandir, Chandigarh
Загружено: 2021-09-02
Просмотров: 5141
Описание:
सिद्धांत सार :
विश्व के पाँचवें मूल जगद्गुरु एवं काशी विद्वत परिषत् द्वारा जगद्गुरूत्तम की उपाधि से विभूषित श्री कृपालु जी महाराज को 'सनातनवैदिकधर्मप्रतिष्ठापन सत्सम्प्रदाय परमाचार्य' की उपाधि से भी अलंकृत किया गया है। इस दृष्टि से श्री महाराज जी के श्रीमुख से निकले दिव्य श्रीवचन ही वास्तविक सनातन वैदिक धर्म के उद्घोषक हैं। श्री महाराज जी ने हम कलियुगी जीवों के कल्याणार्थ समस्त वेद शास्त्रों का सार अपने दिव्य प्रवचनों में अत्यंत सरल एवं रोचक शैली में प्रस्तुत किया है। इस वीडियो में 'ब्रह्म जीव माया' शीर्षक प्रवचन श्रृंखला में प्रकटित श्री महाराज जी के अलौकिक तत्त्वज्ञान के अति विशिष्ट अंश प्रस्तुत किये जा रहे है।
"सब दुःखों का कारण एक पॉवर है, शक्ति है। माया। ये शक्ति है भगवान की।
मायां तु प्रकृतिं विद्यान्मायिनं तु महेश्वरम्।
(श्वेताश्वतरोपनिषद, चौथे अध्याय का दसवाँ मन्त्र)
माया भगवान की शक्ति है।
उसका अध्यक्ष भगवान है, मायाधीश।
वही माया हमारे साथ भी है।
लेकिन हम हैं मायाधी'न'।
एक अक्षर का अंतर है।
वो मायाधी'श' और हम मायाधी'न'।
बस उसी एक अक्षर ने अनादि काल से अनंत प्रकार के दुःख दिये।
तो इससे हम कैसे छुटकारा पायें प्लस
एक ही वाक्य में दूसरा लक्ष्य बोल दीजिये
भगवान का आनंद कैसे मिले?
*******
एक से एक मधुर प्रेमानन्द हैं।
हम उनको नहीं जानते लेकिन चाहते हैं।
वो कैसे मिले इस पर विचार किया गया। वेदों-शास्त्रों के द्वारा पता चला कि ब्रह्म जीव माया इन तीनों के तत्त्वज्ञान से ही वास्तविक ज्ञान होगा। तब हमारा, भगवान का, सम्बन्ध ज्ञान होगा।
और उनके पाने के उपाय का ज्ञान होगा।
फिर हम उपाय करेंगे,
तो फिर वो आनंद मिलेगा।"
—जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज
---------------------------------
Facebook : / shyamashyamsamiti
Instagram : / sushreeakhileshwarididi
Twitter : / sss_zirakpur
Telegram : https://t.me/sss_zirakpur
#Kripalu #RadheRadhe
#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज
#Jagadguru_Shri_Kripalu_Ji_Maharaj
#Jagadguru_Kripalu
#Radha #Krishna #Vrindavan #barsana #Prem_mandir #Bhakti #Hindu #Gita #Bhagawat #Ramayan #Ved #Philosophy #Spiritual #Heaven #Bliss #God #Beauty #Wisdom #Guru #salvation #Mukti #Peace #Happiness #SpiritualMaster #Divine #Love #BhagavatKatha #krishnaKatha #JagadguruShriKripalujiMaharaj
#JagadguruKripaluParishat #Bhakti_Mandir #religion
#Bhajan #Music #Melody
#AkhileshwariDidi
#thankyou
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: