Gonda Train Accident: चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, यात्रियों में मचा हडकंप| NBT UP
Автор: NBT UP-Uttarakhand
Загружено: 2024-07-18
Просмотров: 1560
Описание:
Gonda Train Accident: चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, यात्रियों में मचा हडकंप| NBT UP
#gonda
उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को ट्रेन हादसा हो गया। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच का बुरा हाल हो गया है। गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर चिल्लाने लगे। ट्रेन के रुकते ही यात्री बाहर निकले। हालांकि, अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग की ओर से घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें कि 15904- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से खुलकर डिब्रूगढ़ तक जाती है। गुरुवार को यह ट्रेन रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। गुरुवार को दोपहर गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के पास गाड़ी पहुंची तो अचानक तेज आवाज ने यात्रियों को परेशान कर दिया। अचानक ट्रेन हिलने लगी। इसके बाद ट्रेन पटरी से नीचे उतरने लगी।
गाड़ी के बेपटरी होते ही यात्रियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। झिलाही स्टेशन के पास हादसे की सूचना रेलवे विभाग को दी गई। ट्रेन पटरी से उतरने के बाद किनारे में पलट गई। इस दौरान एसी बोगी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना तुरंत रलवे प्रशासन को दी गई है। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है। गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर का ये पूरा मामला बताया जा रहा है ...वहीं अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी..जिसकी वजह से हादसा गंभीर होने से बच गया..वहीं गनीमत ये रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.. वहीं हादसे की खबर मिलते ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.
About NBT UP-Uttarakhand Youtube Channel:
Navbharat Times UP-UK: NBT Uttar Pradesh-Uttarakhand पर आप प्रदेश की राजनीति (Politics of Uttar Pradesh & Uttarakhand) हो या खेल (Games) के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी खबरों के करीब रहेंगे। इसके साथ ही NBT UP-UK पर आपको नए-नए विषयों से भी जोड़ता रहेगा। एनबीटी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड आपको विश्वनीयता के साथ खबरों के हर पहलू से रूबरू होते रहेंगे।
खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
Navbharat Times, India's most popular Hindi news website, where you find every news related to country-world, sports, entertainment and religion-culture at first. Simultaneously, the contemporary issues emerge as a dialogue between the authors and our readers.
Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de...
Website: https://navbharattimes.indiatimes.com...
Social Media Links
Facebook: / nbtup
Twitter: / upnbt
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: