Kota चंबल रिवरफ्रंट पर आया घड़ियाल, आप भी देखो। खबरवाला NEWSWALA
Автор: ख़बर वाला News Wala
Загружено: 2026-01-28
Просмотров: 391
Описание:
राजस्थान के कोटा में चंबल नदी के अंदर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां पर नयापुरा और कुन्हाड़ी के बीच रिवरफ्रंट के यहां चंबल नदी एनीकट पर धूप सेकता एक बड़ा घड़ियाल नजर आया है।
यह तस्वीर कोटा शहर के लिए सुखद है। रिवरफ्रंट को देखने आने वालों को यहां पर घड़ियाल के दर्शन हो रहे हैं। 2 साल पहले भी बड़ी मादा घड़ियाल यहां पर चंबल में कोटा बैराज के नजदीक नजर आई थी। उसके बाद यह सुखद तस्वीर आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिवरफ्रंट करबला की साइड नजर आ रही है। कुन्हाड़ी की साइड से यह विजुअल बनाया गया है। चंबल में बूंदी के केशवरायपाटन मंदिर के यहां से नीचे घड़ियाल सेंचुरी शुरू होती है। कहां जा रहा है कि घड़ियाल उल्टा चलकर कोटा बैराज की तरफ आया है। हाल ही में भारत सरकार ने कोटा बैराज से हैंगिंग ब्रिज तक चंबल राष्ट्रीय घड़ियाल सेंचुरी को डी- नोटिफाई किया है। लेकिन घड़ियाल यहां पर अपनी मौजूदगी दिखाकर कोटा चंबल को अपने घर होने की गवाही दे रहा हैं और इस तरह साइटिंग के साथ।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: