Dargah Ala Hazrat | ताजुश्शरिया के खिलाफ बोलने वाले Mufti Salman Azhari को इमामत से हटाने का Fatawa
Автор: The Leader Hindi
Загружено: 2021-09-11
Просмотров: 130443
Описание:
#dargah #alahazrat #fatawa #muftisalmanazhari
द लीडर : दरगाह आला हजरत के मरकजी दारूल इफ्ता से जारी फतवा एक बार फिर से सुर्खियों में है. फतवे का सार ये है कि मुंबई की मदीना मस्जिद के इमाम मुफ्ती सलमान अजहरी इमामत के लायक नहीं हैं. उन्हें मस्जिद के इमाम की जिम्मेदारी से फौरन हटाए जाने का हुक्म हुआ है.
मुफ्ती सलमान अजहरी मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं. और पिछले करीब पांच साल से मुंबई में इमामत कर रहे हैं. उन पर आरोप है कि वह फोटो खिंचवाते हैं. वीडियो बनवाते हैं. और मुफ्ती अख्तर रजा खां-ताजुश्शरिया के खिलाफ गलत बयानबाजी करते रहते हैं.
पिछले साल 2020 में भी सलमान अजहरी के खिलाफ दारूल इफ्ता से फतवा जारी हुआ था. तब वह बरेली आए थे. और काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा कादरी के सामने अपने गुनाहों से तौबा की थी. इसलिए उनके खिलाफ जारी हुक्म वापस ले लिया गया था.
अब एक साल के बाद फिर से उनको लेकर एक फतवा आया है. जिसमें उनकी पुरानी शिकायतों और माफी मांगने का भी हवाला दिया गया है. फतवे में लिखा है कि माफी के बाद भी सलमान अजहरी अपने पुराने ढर्रे पर कायम हैं. इसलिए उनके पीछे नमाज पढ़ना जायज नहीं है. उन्हें इमाम की जिम्मेदारी से हटाकर किसी लायक इमाम को तैनात किया जाए.
mufti salman azhari news | Dargah Ala Hazrat | Mufti Asjad Raza | Jamat Raza E Mustafa | Marqazi Darool Ifta Dargah Ala Hazrat | Mufti Akhtar Raza Khan | Ajhari Miyan | Urse Razvi 2021 | Latest News of Dargah Ala Hazrat | Latest Fatawa From Dargah Ala Hazrat | Mufti Salman Ajhari par Kiun Laga Fatawa | Fatawa against Mufti Salman |
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: