Bahut Sal Bad Nanihal Tour 2026 |
Автор: R Kumar Official
Загружено: 2026-03-12
Просмотров: 95
Описание:
काफी सालों बाद मुझे अपने ननिहाल जाने का मौका मिला। फरवरी का आखिरी महीना था और महाशिवरात्रि का समय था। मेरे ननिहाल में शिवरात्रि को खास तौर पर पाहाड़ी संस्कृति और परंपराओं के साथ मनाया जाता है, इसलिए इस बार मैंने भी सोचा कि इतने साल बाद वहां जाकर इस त्योहार को महसूस किया जाए।
घर से निकलते समय मुझे नहीं पता था कि जालोरी पास का रास्ता खुला है या नहीं, क्योंकि वहां अक्सर बहुत ज्यादा बर्फ पड़ती है। रास्ते में मुझे 7–8 गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। शुरुआत में मेरा प्लान जिभी में रुकने का था, क्योंकि मैं घर से काफी देर से निकला था और मुझे लगा था कि शायद मैं खनाग तक नहीं पहुंच पाऊंगा।
शाम करीब 6 बजे मैं बंजार पहुंचा। वहीं मुझे एक जान-पहचान के भाई साहब मिले जिनके पास Bolero Camper 4x4 थी। उनकी मदद से मेरा सफर थोड़ा आसान हो गया और वे मुझे सीधे खनाग तक ले गए। उनका घर भी वहीं था। वहां से मेरे लिए लोहाल जाने के लिए एक और गाड़ी आई और आखिरकार रात 10 बजे हम लोहाल पहुंच गए।
मैंने लोहाल में दो रातें बिताईं। तीसरे दिन मैं अपने ननिहाल के लिए निकल पड़ा। लोहाल से आगे रास्ते में बहुत ज्यादा बर्फ थी, इसलिए मुझे पैदल चलना पड़ा। चलते-चलते पता ही नहीं चला और मैं करीब 10 किलोमीटर पैदल चल चुका था। चारों तरफ सन्नाटा, बर्फ से ढके रास्ते और पहाड़ों की खूबसूरती – यह सफर अपने आप में एक अलग ही अनुभव था।
करीब 2 घंटे के सफर के बाद आखिरकार मैं अपने ननिहाल पहुंच गया। वहां एक रात रुककर मैंने अपने परिवार के साथ समय बिताया और फिर अगले दिन सीधे अपने घर के लिए वापस निकल पड़ा।
अगर आपको हिमाचल के पहाड़ों, बर्फीले रास्तों और पहाड़ी संस्कृति से जुड़े ऐसे ही सफर और अनुभव देखना पसंद है तो मेरे चैनल को Subscribe जरूर करें।
धन्यवाद 🙏
#HimachalPradesh
#NanihalTrip
#JaloriPass
#BanjarValley
#PahadiCulture
#Mahashivratri
#HimalayanLife
#SnowAdventure
#MountainJourney
#VillageLife
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: