मर्डर की उच्चस्तरीय जांच हो-बार एसोसिएशन
Автор: Rajasthan Patrika
Загружено: 2016-12-05
Просмотров: 576
Описание: अधिवक्ता रूचिता मर्डर केस की जांच मे अब तक पुलिस की जो जंाच सामने आई है उससे शहर का हर वर्ग पुलिस जांच पर ही सवाल उठाने लगा है। यह सवाल इसलिए उठने लगे की पुलिस ने रूचिता मर्डर केस मे पकड़े गए आरोपी दिव्य कोठारी को मानसिक रोगी बताकर उसे बचाने की कोशिश क्यो कि जबकि उसका कभी ना तो मानसिक रोग का इलाज चला ना ही उसकी इस बीमारी के बारे मे अब तक कोई जानता था। इस मामले मे पुलिस की किरकिरी होने के बाद उदयपुर बार एसोसिएशन ने एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल को ज्ञापन सौपा है। भरत जोशी के नेतृत्व मे इन अधिवक्ताओ ने इस मर्डर की जांच केस आॅफिसर स्किम के तहत उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। अधिवक्ताओ ने कहा कि मीडिया मे जिस तरह से पुलिस के अधिकारियो के विरोधाभारी बयान इस मर्डर केस को लेकर आए है उससे पुलिस जांच पर सवालियां उठ गए है। ऐसे मे इस मामले की निष्पक्ष और सही जांच हो नही तो वकील वर्ग आंदोलन करेंगे। हम आपको बता दे की रूचिका आरजेएस की तैयारी कर रही थी वह पेशे से वकील थी। उसकी हत्या से साथी अधिवक्ता दुखी है सभी उसे न्याय दिलाने की मांग कर रहे है लेकिन पुलिस जांच जिस दिशा मे गई उससे वकीलो मे भी रोष फैल गया और उन्होने इस केस को उच्च अधिकारी से कराने की मांग की।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: