Jaunpur News: शहर कोतवाली के सामने महिलाओं ने किया हं*गामा,पुलिस के सामने फेंके चप्पल और डंडे
Автор: Journalist Rajan
Загружено: 2026-02-03
Просмотров: 9929
Описание:
#jaunpurnews #journalistrajan #jaunpur #jaunpurviralvideo #jaunpurviralnews #viralnews #viralvideo #upnews #uppolice
jaunpur, jaunpur news, jaunpur kotwali par hungama, jaunpur viral news, jaunpur me irani mahilao ka hungama, irani mahila ka video, irani mahilao ka viral video, jaunpur ki viral video, shahar kotwali ki video, jaunpur police, journalist rajan,
Jaunpur News: शहर कोतवाली के सामने महिलाओं ने किया हं*गामा,पुलिस के सामने फेंके चप्पल और डंडे
जौनपुर के शहर कोतवाली परिसर में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब ईरानी महिलाओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक गुट की महिलाओं ने थाने के अंदर मौजूद दूसरे गुट पर पुलिस के सामने ही चप्पल और डंडे फेंकने शुरू कर दिए। घटना में करीब आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं।
थाने पर मौजूद पुलिस वालो ने किसी तरह हालात पर काबू पाया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं कुछ महिलाओं को थाने पर बैठाकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
शहर कोतवाली के सिपाह और पुरानी बाजार में ईरानी लोग रहते है। दोनों गुटों में पिछले कई सालों से विवाद होता चला आया है। मंगलवार को कोतवाली के सामने ही दोनों गुटों की महिलाओं में जमकर मारपीट हो गई। पुरानी बाजार निवासी ईरानी महिला फिजा ने आरोप लगाया कि सिपाह मोहल्ले में रहने वाले ईरानी लोगों ने उसके पति की गोली मारकर हत्या की थी। इसी मुकदमे में गवाही न देने का दबाव बनाते हुए आरोपी पक्ष लगातार जानलेवा हमले और धमकियां दे रहा है। फिजा का कहना है कि सोमवार को नगर के एक निजी अस्पताल में उसकी बुआ का इलाज चल रहा था, वहां भी आरोपी पक्ष ने पहुंचकर मारपीट की थी। मंगलवार को शहर कोतवाली के सामने भी उन पर हमला किया गया।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी हमलावरों ने चप्पल और डंडे फेंके, जिससे कई महिलाएं घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बीते करीब तीन वर्षों से विवाद चला आ रहा है।
बाइट - फिजा घायल महिला
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: