कुमार मंगलम बिरला बोले, पिलानी पहुंचकर ऐसा लग रहा हैं जैसे मै अपनी जड़ों से जुड़ रहा हूं...
Автор: THE INK NEWS
Загружено: 2025-07-12
Просмотров: 31463
Описание:
पिलानी में चांसलर कुमार मंगलम बिरला का भावुक क्षण, पिता की यादों से जुड़े मेमोरियल में गुजारे पल
पिलानी।
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS Pilani) के चांसलर और देश के जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला आज जब पिलानी कैंपस पहुँचे, तो माहौल एक विशेष भावनात्मक रंग में रंग गया। उन्होंने संस्थान परिसर स्थित आदित्य विक्रम बिरला मेमोरियल का दौरा किया — वह स्थान जो उनके पिता की स्मृतियों को जीवंत करता है।
आदित्य विक्रम बिरला की स्मृतियों से जुड़ा यह मेमोरियल एक पल को कुमार मंगलम बिरला को उनके बचपन, उनके संस्कारों और उनके प्रेरणास्रोत की ओर ले गया। उन्होंने मेमोरियल में प्रदर्शित जीवन प्रसंगों को गहराई से निहारा और हर दीवार, हर चित्र के पीछे की भावना को आत्मसात किया।
इस अवसर पर आदित्य बिरला ग्रुप के प्रेसिडेंट शाश्वत गांधी और स्पेशल प्रोजेक्ट्स के प्रमुख नितिन मथुरिया ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
कुमार मंगलम बिरला ने मेमोरियल के स्टाफ की कार्यशैली, समर्पण और संवेदनशीलता की सराहना की
उनकी आंखों में पिता की छवि और हृदय में एक अटूट लगाव स्पष्ट झलक रहा था।
यह दौरा सिर्फ एक निरीक्षण नहीं, बल्कि आत्मीयता, कृतज्ञता और प्रेरणा का संगम था — जहां एक बेटे ने अपने पिता की विरासत को फिर से महसूस किया।
पिलानीवासियों और संस्थान के लिए यह क्षण गर्व और आत्मीय अनुभूति से भर देने वाला था।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: