गांधी परिवार के 'Mood Swings' का विश्लेषण | Rahul Gandhi | Decode With Sudhir Chuadhary
Автор: DD News
Загружено: 2025-08-21
Просмотров: 211924
Описание:
भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को 31 वें दिन हटाने वाले बिल को लेकर राहुल गांधी बेहद दुखी हैं। राहुल गांधी का कहना है कि- देश को मध्यकाल में धकेला जा रहा है, जब राजा का मूड ही कानून था और वो किसी भी हटा सकता था। इसमें लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए व्यक्ति का कोई महत्व नहीं होता है। राजा को जिसका चेहरा पसंद नहीं आता था, उसे गिरफ्तार करवा देता था। राहुल गांधी राजा के मूड की बात कर रहे हैं, लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों का महत्व बता रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी कांग्रेस के 54 साल के शासन में गांधी परिवार के MOOD SWINGS के बारे में बताना भूल गए हैं। जबकि सच्चाई ये है कि गांधी परिवार के MOOD SWINGS की इस देश ने और संविधान ने बड़ी महंगी कीमत चुकाई है।
गांधी परिवार के MOOD SWINGS की वजह से देश में इमरजेंसी लगा दी गई। दर्जनों चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त कर दिया गया, कई मंत्रियों को उनके पद से रातोंरात हटा दिया गया। गांधी परिवार के MOOD SWINGS सिलसिला जो इंदिरा के जमाने से शुरु हुआ और अब राहुल गांधी के दौर में जारी है। क्या गांधी परिवार के MOOD SWINGS का Emergency से बड़ा कोई उदाहरण हो सकता है ? इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में Emergency लगा दी और पूरा भारत 21 महीने एक जेल बन गया था। विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया और नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे।
इंदिरा गांधी ने ही सबसे ज्यादा बार धारा 356 का इस्तेमाल करके राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाया था। इंदिरा गांधी ने करीब 40 बार राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाया था, जो अपने आप एक रिकॉर्ड है। आज राहुल गांधी संविधान को बचाने की लड़ाई की बात कर रहे हैं, जबकि सच्चाई ये है कि आजादी से लेकर अब तक भारतीय संविधान सबसे बड़ा बदलाव इंदिरा गांधी ने ही किया था। नवंबर 1976 में संविधान में 42वां संशोधन किया गया था, जिसमें 50 से ज्यादा बदलाव किए गए थे। इतने ज्यादा बदलाव को देखकर कहा जाता है कि एक छोटा संविधान ही बना दिया गया था। इसमें संविधान में तीन शब्द-समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता को जोड़ा गया था। संविधान के इन शब्दों पर आज तक विवाद है। इंदिरा गांधी के MOOD SWINGS के कई राजनीतिक किस्से हैं। वर्ष 1969 में इंदिरा गांधी ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार को हरवा दिया था। वी वी गिरी और नीलम संजीव रेड्डी के बीच राष्ट्रपति का चुनाव हुआ। नीलम संजीव रेड्डी कांग्रेस के उम्मीदवार थे और वीवी गिरी निर्दलीय प्रत्याशी थे। वोटिंग से कुछ दिन पहले इंदिरा गांधी ने कांग्रेस पार्टी के सांसदों और विधायकों से अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनकर वोट डालने की अपील की। नतीजा ये हुआ कि वी वी गिरी मामूली अंतर से चुनाव जीत गए और कांग्रेस उम्मीदवार नीलम संजीव रेड्डी हार गए। बताया जाता है कि इंदिरा गांधी ने नीलम संजीव रेड्डी को सिर्फ इसीलिए हरवा दिया था, क्योंकि वो उनकी पसंद के उम्मीदवार नहीं थे। अब अगर राजीव गांधी के MOOD SWINGS की बात करें तो उनका एक किस्सा भी काफी मशहूर है।
वर्ष 1982 में हैदराबाद के एयरपोर्ट पर राजीव गांधी ने T. Anjaiah (टी. अंजैया) को सार्वजनिक तौर पर डांटा और अपमानित किया था। उस समय Anjaiah (अंजैया) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, जबकि राजीव गांधी को उस समय राजनीति में आए कुछ महीने ही हुए थे और उस समय उनकी मां इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री के पद पर थीं। बताया जाता है कि इस अपमान की वजह से T. Anjaiah (टी. अंजैया) रो पड़े थे और इस घटना के कुछ समय बाद ही उनको आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया गया था। इस अपमान की वजह से आंध्र प्रदेश लोग काफी नाराज हो गए थे, अगले ही साल 1983 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आंध्र प्रदेश में पहली बार चुनाव हार गई। इस चुनाव में एन टी रामाराव (NTR) की पार्टी तेलगू देशम को जीत मिली और उन्होंने आंध्र प्रदेश में सरकार बनाई। लेकिन इंदिरा गांधी ने एन टी रामाराव (NTR) की जीत को व्यक्तिगत हार के तौर पर लिया। 1984 में NTR अपने इलाज के लिए अमेरिका गए, उस समय इंदिरा गांधी ने NTR की सरकार को बर्खास्त करके तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के एक बाग़ी नेता एन भास्कर राव को मुख्यमंत्री पद पर बैठा दिया। जब NTR भारत लौटे तब उन्होंने अपने 167 MLA के साथ राष्ट्रपति भवन के बाहर प्रदर्शन किया, ताकि यह दिखाया जा सके कि उनकी सरकार को विधायकों का पूरा समर्थन प्राप्त है। इस प्रदर्शन के बाद आखिरकार इंदिरा गांधी को झुकना पड़ा और NTR दोबारा सीएम बनाया गया। विपक्ष ने कई बार सोनिया गांधी पर भी सुपर पीएम होने का आरोप लगाया।
#DecodeWithSudhirChaudhary #ddnews #GandhiFamily #RahulGandhi #MoodSwingsPolitics #IndiraGandhi #RajivGandhi #SoniaGandhi #CongressHistory #Emergency1975 #IndianConstitution #DynastyPolitics #UPAPolitics
DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news go to: / ddnews
Follow DD News on social media:
►Facebook: / ddnews
►English Twitter: / ddnewslive
►Hindi Twitter: / ddnewshindi
►Instagram: / ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: