Laadle Kanha Ji - Full Version Audio
Автор: ABTunes
Загружено: 2026-02-11
Просмотров: 56
Описание:
नन्हे–नन्हे पाँव लिए, मनमोहन मेरे आए,
माखन सी मुस्कान लिए, मन को खूब लुभाए।
मेरे आँगन खेले कान्हा,
जैसे सूरज की पहली किरणा।
लाड़ले कान्हा जी, लाड़ले कान्हा जी…
मेरे हृदय में बसो कान्हा जी…
लाड़ले कान्हा जी, लाड़ले कान्हा जी…
मेरे हृदय में बसो कान्हा जी…
श्याम रंग में डूबा बदन, आँखें जैसे कमल नयन,
बाँसुरी की मीठी धुन से, भर देते जीवन।
तेरी हर अदाओं में कान्हा,
मां यशोदा का सारा जहाँ।
मुरलीधर कान्हा जी, मुरलीधर कान्हा जी…
मेरे श्वासों में रहो कान्हा जी…
ऐसे तेरे मधुर वचन, मोह लेते गोपियों का मन,
तेरी मीठी बोली सुन के, वार देतीं अपना जीवन,
रास में यूं नाचें तेरे साथ,
हाथों में लेकर तेरा हाथ,
लीलाधर कान्हा जी, लीलाधर कान्हा जी...
गोपियों के न्यारे कान्हा जी...
जमना तट पर गईया चरें, ग्वाल बाल सब खेल करें,
तान छेड़े मुरली तेरी तो, धरती अम्बर मेल करें,
सबके मनभावन ओ मोहन,
तेरे चरणों में हमको रहना।
हे गिरधर कान्हा जी, हे गिरधर कान्हा जी...
सबकी रक्षा करना कान्हा जी...
माखन चुराए जब तू, माया दिखाए जब तू,
सृष्टि के जन जन को, जीना सिखाए तब तू,
तेरी लीला है न्यारी कृष्णा,
हर ले जन्मों जनम की तृष्णा।
यदुनंदन कान्हा जी, यदुनंदन कान्हा जी...
सोए भाग्य जगाना कान्हा जी...
लाड़ले कान्हा जी, लाड़ले कान्हा जी…
मेरे हृदय में बसो कान्हा जी…
लाड़ले कान्हा जी, लाड़ले कान्हा जी…
मेरे हृदय में बसो कान्हा जी…
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: