ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

कृष्ण की चेतावनी | रश्मिरथी पुस्तक | राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर

Автор: MR. JASVANT SHARMA

Загружено: 2025-12-31

Просмотров: 67

Описание: In This Video:- कृष्ण की चेतावनी | रश्मिरथी पुस्तक | राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर

कृष्णजी की चेतावनी 🙏

तक वन में घूम-घूम, बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,
सह धूप-घाम, पानी-पत्थर, पांडव आये कुछ और निखर। सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है।

मैत्री की राह बताने को, सबको सुमार्ग पर लाने को,
दुर्योधन को समझाने को, भीषण विध्वंस बचाने को,
भगवान् हस्तिनापुर आये, पांडव का संदेशा लाये।

दो न्याय अगर तो आधा दो, पर, इसमें भी यदि बाधा हो, तो दे दो केवल पाँच ग्राम, रक्खो अपनी धरती तमाम । हम वहीं खुशी से खायेंगे, परिजन पर असि न उठायेंगे !

दुर्योधन वह भी दे ना सका, आशीष समाज की ले न सका, उलटे, हरि को बाँधने चला, जो था असाध्य, साधने चला। जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।

हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान् कुपित होकर बोले-'जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे।

यह देख, गगन मुझमें लय है, यह देख, पवन मुझमें लय है, मुझमें विलीन झंकार सकल, मुझमें लय है संसार सकल। अमरत्व फूलता है मुझमें,

संहार झूलता है मुझमें।

'उदयाचल मेरा दीप्त भाल, भूमंडल वक्षस्थल विशाल,
भुज परिधि-बन्ध को घेरे हैं, मैनाक-मेरु पग मेरे हैं।
दिपते जो ग्रह नक्षत्र निकर, सब हैं मेरे मुख के अन्दर ।

'दृग हों तो दृश्य अकाण्ड देख, मुझमें सारा ब्रह्माण्ड देख, चर-अचर जीव, जग, क्षर-अक्षर, नश्वर मनुष्य सुरजाति अमर। शत कोटि सूर्य, शत कोटि चन्द्र, शत कोटि सरित, सर, सिन्धु मन्द्र।

'शत कोटि विष्णु, ब्रह्मा, महेश, शत कोटि जिष्णु, जलपति, धनेश, शत कोटि रुद्र, शत कोटि काल, शत कोटि दण्डधर लोकपाल। जञ्जीर बढ़ाकर साध इन्हें, हाँ-हाँ दुर्योधन! बाँध इन्हें।

'भूलोक, अतल, पाताल देख, गत और अनागत काल देख, यह देख जगत का आदि-सृजन, यह देख, महाभारत का रण, मृतकों से पटी हुई भू है, पहचान, इसमें कहाँ तू है।

अम्बर में कुन्तल-जाल देख, पद के नीचे पाताल देख, मुट्ठी में तीनों काल देख, मेरा स्वरूप विकराल देख।

सब जन्म मुझी से पाते हैं, फिर लौट मुझी में आते हैं।

'जिह्वा से कढ़ती ज्वाल सघन, साँसों में पाता जन्म पवन, पड़ जाती मेरी दृष्टि जिधर, हँसने लगती है सृष्टि उधर ! मैं जभी मूँदता हूँ लोचन, छा जाता चारों ओर मरण।

'बाँधने मुझे तो आया है, जंजीर बड़ी क्या लाया है?
यदि मुझे बाँधना चाहे मन, पहले तो बाँध अनन्त गगन।
सूने को साध न सकता है, वह मुझे बाँध कब सकता है?

'हित-वचन नहीं तूने माना, मैत्री का मूल्य न पहचाना, तो ले, मैं भी अब जाता हूँ, अन्तिम संकल्प सुनाता हूँ। याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन-जय या कि मरण होगा।

'टकरायेंगे नक्षत्र-निकर, बरसेगी भू पर वह्नि प्रखर, फण शेषनाग का डोलेगा, विकराल काल मुँह खोलेगा। दुर्योधन! रण ऐसा होगा। फिर कभी नहीं जैसा होगा।

'भाई पर भाई टूटेंगे, विष-बाण बूँद-से छूटेंगे,
वायस-श्रृगाल सुख लूटेंगे, सौभाग्य मनुज के फूटेंगे।
आखिर तू भूशायी होगा, हिंसा का पर, दायी होगा।

थी सभा सन्न, सब लोग डरे, चुप थे या थे बेहोश पड़े। केवल दो नर ना अघाते थे, धृतराष्ट्र-विदुर सुख पाते थे।
कर जोड़ खड़े प्रमुदित, निर्भय, दोनों पुकारते थे 'जय-जय'!



#Rashmirathi #ramdharisinghdinkar #Krishnakichetawani #dinkarpoemsinhindi #Rashmirathibyjasvant #ramdharisinghdinkarpoem #jasvantologyPoetry #RamDhariSinghDinkarkavita #ramdharisinghdinkarstatus #Rashmirathibyramdharisinghdinkar



HARE KRISHNA HARI BOL 🙏

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
कृष्ण की चेतावनी | रश्मिरथी पुस्तक | राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

श्रीमद् भागवत गीता का 1 अध्याय का 7 श्लोक,PSYCHOLOGY Geeta Series,With Life Se Related, all detailed

श्रीमद् भागवत गीता का 1 अध्याय का 7 श्लोक,PSYCHOLOGY Geeta Series,With Life Se Related, all detailed

ДОСТОЕВСКИЙ: СЕКРЕТНЫЕ ДНЕВНИКИ о ЕВРЕЯХ! то что скрывали 140 ЛЕТ после смерти ГЕНИЯ!

ДОСТОЕВСКИЙ: СЕКРЕТНЫЕ ДНЕВНИКИ о ЕВРЕЯХ! то что скрывали 140 ЛЕТ после смерти ГЕНИЯ!

Потери России и Украины в период СВО. Разбор и анализ.

Потери России и Украины в период СВО. Разбор и анализ.

РЫСЬ В ДЕЛЕ... Рысь против волка, койота, змеи, оленя!

РЫСЬ В ДЕЛЕ... Рысь против волка, койота, змеи, оленя!

😱आज Jaan लो Brahmcharya की असली सत्य🤔 #right #brahmacharya #sach #fake #real #premanandjimaharaj #yt

😱आज Jaan लो Brahmcharya की असली सत्य🤔 #right #brahmacharya #sach #fake #real #premanandjimaharaj #yt

JUDO Bean | Funny Clips | Mr Bean Official

JUDO Bean | Funny Clips | Mr Bean Official

Vintage Floral Free Tv Art Wallpaper Screensaver Home Decor Samsung Oil Painting Digital Wildflower

Vintage Floral Free Tv Art Wallpaper Screensaver Home Decor Samsung Oil Painting Digital Wildflower

क्यों ब्रह्मचर्य टूट गया 😭💔? फिर से मैं 365 दिन tak ब्रह्मचर्य पालन करूंगा, ईश्वर कृपया बनाए रखना🙏

क्यों ब्रह्मचर्य टूट गया 😭💔? फिर से मैं 365 दिन tak ब्रह्मचर्य पालन करूंगा, ईश्वर कृपया बनाए रखना🙏

Unbelievable Workers | Working with Talented Engineers. EP12 #construction #adamrose #workers #smart

Unbelievable Workers | Working with Talented Engineers. EP12 #construction #adamrose #workers #smart

श्रीमद् भागवत गीता का पहला अध्याय का पांचवा श्लोक, गीता सार, आसान शब्दों में समझे #geeta

श्रीमद् भागवत गीता का पहला अध्याय का पांचवा श्लोक, गीता सार, आसान शब्दों में समझे #geeta

Muted Vintage Winter Art For Your TV | Vintage Art Slideshow For Your TV | TV Art | 4K | 1Hr

Muted Vintage Winter Art For Your TV | Vintage Art Slideshow For Your TV | TV Art | 4K | 1Hr

this HANUMAN CHALISA will HEAL & PROTECT | Hanuman Chalisa Lyrics | For Success Growth & Prosperity

this HANUMAN CHALISA will HEAL & PROTECT | Hanuman Chalisa Lyrics | For Success Growth & Prosperity

Я Обманул Экспертов Элитной Парфюмерии Спреем с Пердежом

Я Обманул Экспертов Элитной Парфюмерии Спреем с Пердежом

Raj Kapoor - Holi 1984

Raj Kapoor - Holi 1984

US - ISRAEL- IRAN : STAGE SET FOR CLASH ? | Face to Face

US - ISRAEL- IRAN : STAGE SET FOR CLASH ? | Face to Face

WHY PAKISTAN Copied These Bollywood Songs!

WHY PAKISTAN Copied These Bollywood Songs!

She Saved a Freezing Tiger Cub... Then Something Incredible Happened at Her Door ❄️🐅

She Saved a Freezing Tiger Cub... Then Something Incredible Happened at Her Door ❄️🐅

Как актер из детского шоу уничтожил профи атлетов

Как актер из детского шоу уничтожил профи атлетов

Vintage Floral Free Tv Art Wallpaper Screensaver Home Decor Samsung Oil Painting Digital Wildflower

Vintage Floral Free Tv Art Wallpaper Screensaver Home Decor Samsung Oil Painting Digital Wildflower

Почему Азовское море — самое опасное в мире

Почему Азовское море — самое опасное в мире

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]