Dausa: 25 साल की शीतल मीणा के साथ मनोज मीणा ने क्या किया, जान देना पड़ा! अधिकारियों की रहस्यमयी मौत!
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-06-13
Просмотров: 41952
Описание:
Dausa: 25 साल की शीतल मीणा के साथ मनोज मीणा ने क्या किया कि जान देना पड़ा? 2 अधिकारियों की रहस्यमयी मौत!
एक सरकारी दफ्तर.. दो मौतें... एक ज़हर का रहस्य... और सवालों का ऐसा जाल, जिसमें हर जवाब एक नया शक पैदा कर रहा है.. पहले एक 25 साल की महिला की संदिग्ध मौत होती है... पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि होती है... परिवार हत्या का आरोप लगाता है... FIR दर्ज होती है... और फिर महज कुछ घंटों के भीतर उसी मामले में नामजद सरकारी अधिकारी फंदे से लटका हुआ मिलता है।
अब क्या ये सिर्फ एक संयोग है? क्या एक मौत का सच दूसरी मौत की वजह बना? या फिर इस पूरे मामले के पीछे कोई ऐसी कहानी छिपी है, जो अभी तक सामने नहीं आई?
दौसा जिले के सिकराय में सामने आया ये मामला अब किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं रहा.. यहां एक तरफ जूनियर अकाउंटेंट शीतल मीणा की संदिग्ध मौत होती है, वहीं दूसरी तरफ उपकोष अधिकारी मनोज मीणा के जान देने से ये रहस्य और भी गहरा गया है..
कहानी की शुरुआत होती है बुधवार 10 जून 2026 की शाम से.. दौसा के सिकराय उपकोष कार्यालय में कार्यरत 25 साल की जूनियर अकाउंटेंट शीतल मीणा रोज़ की तरह ड्यूटी पर थीं.. बताया जाता है कि वो किसी काम से गीजगढ़ गई थीं और वहां से लौटकर कार्यालय पहुंची थीं.. शाम करीब 5 बजे के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगती है.. उन्हें उल्टियां होने लगती हैं.. ऐसे में घबराए कर्मचारी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचते हैं.. दौसा में हालत गंभीर होने पर शीतल को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया जाता है, लेकिन देर रात इलाज के दौरान शीतल जयपुर में ज़िंदगी की जंग हार गईं..
यहां मामला तब और गंभीर हो गया जब शीतल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन बताया गया.. इसके बाद शीतल के परिजनों ने उपकोष अधिकारी मनोज मीणा और कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शीतल को प्रताड़ित किया जा रहा था और किसी पेय पदार्थ में जहर देकर उसकी हत्या की गई है। अब पुलिस मामला दर्ज करके जांच शुरू करती है.. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई...
अगली सुबह जब पुलिस और परिजन कार्यालय पहुंचे तो कई सवाल खड़े करने वाले सुराग सामने आए.. शीतल का मोबाइल फोन टूटा हुआ मिला.. उनकी स्कूटी पूरी रात कार्यालय परिसर में ही खड़ी रही.. और उसी दिन ये भी सामने आया कि कार्यालय में सभी कर्मचारियों ने जूस पिया था, लेकिन तबीयत सिर्फ शीतल की ही खराब हुई।
अब जांच आगे बढ़ रही थी... आरोप लग चुके थे... और FIR दर्ज हो चुकी थी... तभी इस केस में एक ऐसा मोड़ आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.. शीतल मीणा की मौत मामले में नामजद उपकोष अधिकारी मनोज मीणा अपने महुआ स्थित घर पर फंदे से लटके मिले.. यहां सुनिए मनोज मीणा ने शीतल मीणा की मौत और खुद जान देने से पहले क्या कहा था..
पुलिस को मनोज मीणा के घर से एक मौत से पहले का संदेश भी मिला, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया.. जिनकी फिलहाल जांच की जा रही है..
अब सवाल ये है कि... क्या शीतल की मौत वाकई हत्या थी? और क्या मनोज मीणा आरोपों के दबाव में थे? या फिर दोनों मौतों के पीछे कोई तीसरी कहानी छिपी हुई है?
फिलहाल जूस के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं.. और पुलिस शीतल मीणा की मौत और मनोज मीणा के जान देने.. दोनों मामलों की जांच कर रही है..
#RAT007
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: