बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्रदेश के लोगों की नहीं नीतीश कुमार की भी मांग रही है: मुकेश सहनी, VIP
Автор: Pahli Kiran TV
Загружено: 2024-11-08
Просмотров: 3
Описание:
झारखंड में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनना तय : मुकेश सहनी
पटना, 8 नवंबर। विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने आज दावा करते हुए कहा कि झारखंड में चुनाव है और वहां हमलोग चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। बिहार में भी उप चुनाव है । उन्होंने दावा करते हुए कहा कि झारखंड में इंडिया गठबन्धन की सरकार बन रही है। बिहार उप चुनाव में भी परिणाम साफ है , यहां सभी चार सीट महागठबन्धन जीत रहा है।
पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के बिहार आने पर विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने से जुड़े प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि यह पुरानी मांग है। यह आम लोगों की ही मांग नहीं है, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग थी , अब अलग बात है कि सरकार में आने के बाद वे चुप हैं।
इधर, गया में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा हमले के आरोप पर उन्होंने कहा कि आरोप लगाना अलग बात है। प्रदेश और देश मे उनकी सरकार है। पूरे मामले की जांच करवा लें, जो भी दोषी हो उसे सजा दी जाये। इसमें आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। इसे रोकना सरकार की ही जिम्मेदारी है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: