Mahmood Ghaznavi का Somnath Temple को लूटने की सच्चाई | Harshita Mishra | History | Episode 03
Автор: Times Mail
Загружено: 2021-12-28
Просмотров: 461219
Описание:
Mahmood Ghaznavi का Somnath Temple को लूटने की सच्चाई | Harshita Mishra | History | Episode 03
आज के नफरत भरे इस दौर में एक समुदाय दूसरे समुदाय को धर्म और मज़हब के आधार पर दुश्मन रहा है.. सैकड़ों साल पुराने इतिहासिक घटनाओं के आधार नफरत का बाज़ार गर्म है.. खासकर जब चुनावी सीज़न आता है तब हिन्दू मुस्लिम की सियासत अपने पूरे शबाब पर पहुंच जाती है.. ऐसे में इतिहास की कम समझ रखने वाले लोगों को सोशल मीडिया खास व्हाट्सअप पर दिए जाने वाले ज्ञान ने मानसिक दिवालिया बना दिया है.. इसलिए एक पढ़ा लिखा समाज वही है जो इतिहास को अच्छे से जानता हो.. इतिहास को पढ़ने और समझने के लिए ये ज़रुरी है कि, हम अपने मन में किसी भी इतिहासिक किरदार के लिए नफरत की भावना न रखें.. और इतिहास को जानकारी हासिल करने का ज़रिया बनाए.. सुनी सुनाई कहानियां और दास्तान को इतिहास नहीं माना जा सकता.. लेकिन बात जब हिन्दुस्तान के इतिहास की आती है तब हमारे इतिहास को मज़हब के चश्में से देखा जाता है.. कुछ मामलों में हिन्दुओं की भावनाएं आहत होती है तो वहीं कुछ मामलों में मुसलमान आहत होने लगते हैं.. ऐसे में हम तारीख की जानकारी कैसे बयान करें, ये सबसे बड़ा सवाल हो जाता है.. जब हम भारत के इतिहास का ज़िक्र करते हैं तो एक मुस्लिम बादशाहों का नाम बार-बार हमारे ज़ेहन में आता है, मुस्लिम राजाओं को आक्रांता के तौर पर पेश किया जाता है.. संघ भी मुस्लिम आक्रांताओं के नाम पर ही इस्लाम और उनके मानने वालों के खिलाफ नफरत का बीज बोता चला आ रहा है.. ऐसे में मुहम्मद बिन कासिम और महमूद गज़नवी का ज़िक्र कई बार होता है.. महमूद गज़नवी ने भारत पर 17 बार हमला किया.. इस हमले में सबसे मश्हूर घटना गुजरात में सोमनाथ मंदिर पर हमला माना जाता है.. सोमनाथ मंदिर पर हमले को लेकर भी कई तरह के मिथक और वीरता की गाथा सुनाई जाती है.. लेकिन सच्चाई इससे काफी जुदा है.. सोमनाथ पर हमले को जहां दक्षितपंथी विचारधारा वाले लोग इसे हिन्दुओं पर हमला बताते हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ मुसलमान इसे इस्लाम की जीत मानते हैं.. लेकिन मज़हब के नज़रिए से इतर महमूद गज़नवी के सोमनाथ पर हमलावर होने की कुछ और हक़ीकत है, लेकिन हमारे सामने नफरत के सिल-बट्टे पर पिसा हुआ हिन्दू और मुस्लिम का नमक मिर्च पेश किया जाता है.. इसलिए हम आज आपके सामने इतिहास के पन्नों को पलट कर और हिन्दू-मुसलमान के नज़रिए से हटकर महमूद गज़नवी के इतिहास पर नज़र डालेंगे और सोमनाथ मंदिर पर हमले की हकीकत से भी पर्दा हटाने की कोशिश करेंगे..
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: