आज खेत में शुरू हुई हल्दी-अदरक की बुवाई | Village Routine
Автор: Prem Pahadi Vlogs
Загружено: 2026-02-21
Просмотров: 48
Описание:
तो आज के Vlog में मैंने दिखाया है कि मैं सुबह-सुबह Morning Running के लिए ऊपर रोड पर गया था।
Running करने के बाद मैंने 360 Push-ups भी किए, लेकिन वो वीडियो में नहीं दिखा पाया।
उसके बाद मैं घर वापस आया।
घर पहुँचते ही देखा कि मम्मी घर के आलू के गरम-गरम पराठे बना रही थीं।
उधर पापा जी ने बकरियों को रस्सी से खोलकर बाहर चरने के लिए छोड़ दिया था।
फिर मैं जू (हल का सामान) लेकर खेत की तरफ चला गया।
खेत में पहुँचकर देखा कि पापा जी बैलों से हल लगा रहे थे और आधा खेत पहले ही जोत चुके थे।
थोड़ी ही देर में मम्मी भी पराठे लेकर खेत में आ गईं।
फिर हमने सरसों की सब्ज़ी के साथ खेत में ही बैठकर गरम-गरम पराठे खाए — मज़ा ही अलग था! 😋
खाना खाने के बाद मैंने भी हल चलाने में पापा जी का हाथ बँटाया।
लेकिन तभी अचानक प्लान बदल गया —
मम्मी ने कहा कि आज खेत में हल्दी और अदरक बोनी है।
फिर मैं घर गया, अदरक लाया, और साथ में वो बर्तन भी लेकर आया जिसमें हल्दी रखकर हाथ से खेत में डाली जाती है।
जहाँ-जहाँ हल चला था, वहाँ-वहाँ हमने हल्दी और अदरक डालना शुरू किया।
काम करते-करते काफी समय लग गया।
फिर मैंने बकरियों को खोला और उन्हें लेकर कुल्हू भाखली की तरफ चला गया।
उधर पापा और मम्मी अभी भी खेत में अदरक बोने का काम कर रहे थे।
बकरियों को चराने के बाद मैं सीधे घर लौट आया।
और इसी तरह हमारा आज का दिन खेती और काम-काज में निकल गया।
#pahadilifestyle #villagevlog #farminglife #HaldiKheti
#gingerfarming #dailyvlogs #desilifestyleineurope #GaonKiZindagi
#organicfarminginindia #indianvillagestory #farmwork #morningroutine
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: