बेणेश्वर मेले का आगाज
Автор: Rajasthan Patrika
Загружено: 2017-02-07
Просмотров: 434454
Описание: डूंगरपुर जिले के साबला वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम पर माघ पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भरने वाले जनजाति महाकुम्भ का आगाज मंगलवार को माघ एकादशी पर राधाकृष्ण मंदिर पर सप्तरंगी ध्वजा फहराने के साथ हुआ। महंत अच्युतानंद महाराज के सान्निध्य में हजारों भक्तों ने भगवान निष्कलंक और मावजी महाराज के जयकार लगाते हुए ध्वजा फहराई। उधर, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नंदलाल मीणा के आतिथ्य में प्रशासनिक तौर पर भी मेले का उद्घाटन हुआ। मुख्य मेला १० फरवरी को भरेगा। इसमें साबला स्थित हरि मंदिर से भगवान निष्कलंक और महंत की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। आबुदर्रा घाट पर शाही स्नान सहित विविध अनुष्ठान होंगे। मेले को लेकर माव भक्तों का उल्लास चरम पर है। धाम परिसर में सैकड़ों दुकानें सज चुकी हैं तथा हजारों श्रद्धालु धाम पर पहुंच कर लीलावतारी संत मावजी की तपोभूमि को नमन कर पवित्र नदियों में स्नान कर रहे हैं। वहीं स्वजनों की अस्थियों के विसर्जन सहित विविध क्रियाकर्म का क्रम भी चल रहा है। मेले के दौरान पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रहेगी। 8 फरवरी को लोक कलाकारों की भजन संध्या तथा स्थानीय कलाकारों के लिए साहित्यिक कार्यक्रम होंगे। 9 एवं 10 फरवरी को पश्चिमी सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर से जुड़े देश के विभिन्न प्रदेशों के १६० कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। 10 फरवरी को ही नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में परंपरागत गेर नृत्य होगा। जनजाति क्षेत्रिय विकास विभाग राजस्थान उदयपुर, जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के सांझे में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: