देखें...'मन की बात' में पीएम मोदी ने जीएसटी पर क्या कहा |PM Narendra Modi On Mann Ki Baat
Автор: DB Live
Загружено: 2017-07-30
Просмотров: 239
Описание:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 34वीं बार रेडियो पर जनता से 'मन की बात' की...पीएम मोदी ने मन की बात में लोगों को गरीबी, भ्रष्टाचार और जातिवाद भारत छोड़ों का नारा दिया।पीएम ने कहा कि... 2017 में हमें बदलने का संकल्प लेना चाहिए...2017 को संकल्प वर्ष के रूप में मनाएं तो 2022 तक सफलता दिखेगी। पांच साल में निर्णायक परिणाम दिख सकते हैं। हमें गंदगी, गऱीबी, आतंकवाद, जातिवाद, सम्प्रदायवाद भारत छोड़ो का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा, मैं युवा साथियों और मित्रों को, आमंत्रित करता हूं कि नए भारत के निर्माण में वे योगदान के लिए आगे आएं। मन की बात में पीएम मोदी ने गुजरात और असम में आई बाढ़ से त्रासदी का भी जिक्र किया...पीएम ने कहा कि...आज दोनों राज्यों में भयावह स्थिति बनी हुई। किसान भाईयों को इन दिनों बहुत नुकसान हुआ है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सेना और अन्य फोर्स चौबीस घंटे काम कर रही हैं। पीड़ित लोगों से लगातार बात की जा रही है। देशवासी इस मुसीबत में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं। लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने जीएसटी पर भी अपने विचार रखे...पीएम ने कहा कि... जीएसटी को लागू हुए कऱीब एक महीना हुआ है और उसके फ़ायदे दिखने लगे हैं। जीएसटी ने हमारी अर्थव्यवस्था पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव बहुत ही कम समय में उत्पन्न किया है। विश्व ज़रूर इस पर अध्ययन करेगा।
http://dblive.tv/
http://www.deshbandhu.co.in/
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: