Shakki Gaanv Vale (Hindi) - RSSB Animated Videos
Автор: Radha Soami Satsang Beas - Official
Загружено: 2022-07-09
Просмотров: 217558
Описание:
‘शक़्क़ी गाँव वाले’ एक छोटी-सी एनिमेटेड पिक्चर है। यह कहानी ‘परमार्थी साखियाँ’ नामक पुस्तक से ली गई है, जो हुज़ूर महाराज सावन सिंह द्वारा अपने सत्संगों में सुनाई गई कहानियों का संग्रह है। यह पिक्चर उस गाँव की कहानी दर्शाती है, जहाँ एक के बाद एक बुरी घटनाएँ हो रही थीं। हर बार जब कोई बुरी घटना होती, गाँव वाले गाँव के समझदार बुज़ुर्गवार के पास जाते। उन बुज़ुर्गवार का हमेशा एक ही जवाब होता, “इसमें भी कोई भलाई होगी। मालिक ने इसमें भी ज़रूर कुछ अच्छा देखा होगा... थोड़ा इंतज़ार करो और फिर देखना।” गाँव वाले इस जवाब से परेशान थे; वे हमेशा असंतुष्ट वापस आ जाते। एक रात गाँव में बिजली चली गई और चारों तरफ़ अंधकार छा गया। गाँववालों का दिल डर और निराशा से भर गया। लेकिन जब दिन हुआ तो उन्हें पता चला कि कैसे इस अंधकार की वजह से वे लोग एक बहुत बड़े हादसे से बच गए। उन्हें तब समझ आया कि बुज़ुर्गवार अब तक जो कह रहे थे, वह सच था: “जब हम गहराई से देखते हैं, सब्र रखते हैं तो हमें समझ आता है कि परमात्मा जो भी करता है, अच्छा होता है।” यह कहानी हर उम्र के लोगों के लिए है जो सिखाती है कि हमेशा परमात्मा के भाणे में रहो।
These Animated Videos are adaptations of RSSB books or stories taken from RSSB books. These videos impart moral and spiritual lessons. More animated videos are planned to be released over time.
This video is published by Radha Soami Satsang Beas. You may visit our official website at: http://www.rssb.org
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: