प्रेमपुर में मुर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद, प्रशासन ने मंदिर किया सील
Автор: Pooja live News
Загружено: 2026-02-13
Просмотров: 10637
Описание:
प्रेमपुर में मुर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद, प्रशासन ने मंदिर किया सील
मंडला जिले के ग्राम प्रेमपुर में खेरमाई माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर उत्पन्न विवाद ने क्षेत्र की शांति व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा और फिलहाल मंदिर परिसर को सील कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रेमपुर की पहाड़ी पर स्थित खेरमाई माता मंदिर में वर्षों से आदिवासी समाज सहित अन्य समाज के लोग पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। मंदिर का निर्माण समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया था, लेकिन मूर्ति स्थापना नहीं होने के कारण मंदिर अधूरा माना जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, आपसी सहमति से मूर्ति क्रय कर 13 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था और निमंत्रण पत्र भी वितरित कर दिए गए थे।
इसी बीच गांव के ही आदिवासी समाज के कुछ लोगों ने मूर्ति स्थापना का विरोध शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख SDM द्वारा कार्यक्रम पर स्थगन आदेश जारी कर दिया गया। इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कर दी, जिससे विवाद और गहरा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ADM, एसडीएम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने पहले दोनों पक्षों से अलग-अलग चर्चा कर उनकी आपत्तियों और मांगों को विस्तार से सुना। इसके बाद दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने समझाइश देते हुए स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी पक्ष को एकतरफा कार्रवाई की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बैठक के दौरान आदिवासी समाज ने स्पष्ट रूप से मांग रखी कि प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति को हटाकर पूर्व स्थिति बहाल की जाए, तभी आगे बातचीत संभव होगी। वहीं दूसरे पक्ष ने धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए मूर्ति हटाने से साफ इंकार कर दिया। कई घंटों तक चली वार्ता और समझाइश के बावजूद दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अड़े रहे, जिसके चलते कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।
तनाव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर मुख्य द्वार पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया है तथा सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। अब देखना होगा कि आपसी संवाद से समाधान निकलता है या जिला प्रशासन जनहित में कोई निर्णायक कदम उठाता है।
इस पूरी खबर की ग्राउंड रिपोर्ट देखिए सिर्फ Pooja Live News पर।
📍 Mandla News | Prempur News | Khermai Mata Mandir Update | MP Breaking News
Mandla News, Mandla Breaking News, Prempur Mandir Vivad, Khermai Mata Mandir, Mandla Temple Controversy, MP News Hindi, Mandla Latest Update, Mandla Police News, Madhya Pradesh News, Mandla Gram Prempur, Pran Pratistha Vivad, Tribal Protest Mandla, Hindi News Channel, Pooja Live News
#MandlaNews
#Prempur
#KhermaiMata
#MandirVivad
#BreakingNews
#MadhyaPradesh
#HindiNews
#PoojaLiveNews
#TribalNews
#MPNews
🟡 MP-CG की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट्स और जनता की बात — सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के साथ Pooja Live News
जहाँ खबरें दिल से निकलती हैं और सीधे जनता तक पहुंचती हैं। गांवों की सच्चाई से लेकर शहरों की हलचल तक, हम हर आवाज़ को बराबर मंच देते हैं।
👉 निष्पक्ष खबरें, संवेदनशील पत्रकारिता और जनता से गहरा जुड़ाव — यही है Pooja Live News की पहचान
❤️ “जनता की बात, जनता के साथ क्योंकि हम वही दिखाते हैं... जो जनता महसूस करती है!"
Pooja Live News सिर्फ एक चैनल नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ है।
यहाँ हर वर्ग, हर व्यक्ति और हर मुद्दे को समान मंच मिलता है।
📌 हमारी खासियतें
✅ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर पर पैनी नज़र
✅ ग्राउंड रिपोर्ट्स और जनता की समस्याओं से जुड़ी एक्सक्लूसिव स्टोरीज़
✅ आपकी बात को सरकार तक पहुंचाने वाला सच्चा जनचैनल
🔔 जुड़े रहें सच्ची खबरों के साथ!
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए
सब्सक्राइब करें 👉 Pooja Live News
🌐 हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स
📺 YouTube – / @poojajyotishi
📱 Facebook – https://www.facebook.com/profile.php?id=
📸 Instagram – / pooja_jyotishi_
🐦 Twitter (X) – https://x.com/pooja_jyotishi
🧵 Threads – https://www.threads.net/@pooja_jyotishi_
💬 WhatsApp Group – https://chat.whatsapp.com/EUJlau0BwtQ...
🕵️ Incoming Search Terms
MadhyaPradesh News, MP News, Breaking MP News, MP Samachar, MP Hindi News, MP Latest News, Madhya Pradesh Latest Hindi News, Chhattisgarh News, Mandla News, Jabalpur News, Pooja Live News, Pooja Jyotishi News, MP Today News, Latest MP Updates
#PoojaLiveNews #PoojaJyotishi #poojajyotishi #LiveNews #BreakingNews #Mandla #MPNews #ChhattisgarhNews #SocialMedia #GroundReport #NewsChannel #Journalism #PublicVoice #Help #SocialWork #CM #Modi #IndiaNews #MPBreaking #mandla #news #video #todaymandlanews
Pooja Live News — सच्ची खबर, जनता की नजर
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: