डीआईजी आनंद प्रकाश ने सिंदरी डीएसपी कार्यालय का किया सघन निरीक्षण, किए कड़े निर्देश जारी
Автор: FAST NEWS BHARAT FNB NEWS
Загружено: 2026-03-11
Просмотров: 45
Описание:
#DIG #Anand Prakash #conducted a #rigorous #inspection of the #Sindri #DSP office and #issued #strict #directives.
Sindri News: बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश ने बुधवार को सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का औचक एवं सघन निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस बल की सलामी ली और कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं और अभिलेखों का निरीक्षण किया।उन्होंने धनबाद सिटी एसपी के साथ मिलकर कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की और कड़े निर्देश जारी किए। वन-टू-वन बैठक में इंस्पेक्टरों और थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई। लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा, फरार आरोपियों की धरपकड़ पर विशेष फोकस, जनता के साथ बेहतर समन्वय, गश्त और मुस्तैदी बढ़ाने के आदेश दिए गए। सभी रजिस्टरों की बारीकी से जांच की गई।वहीं डीआईजी आनंद प्रकाश ने कहा, "सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम के क्षेत्र में अपराध दर में उल्लेखनीय कमी आई है।"इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए पुलिस और मीडिया प्रतिनिधियों को एक साथ भोज कराया गया, जो समन्वय और सहयोग का बेहतरीन प्रतीक रहा। इस अवसर पर उनके साथ सीसीटी एसपी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में इस क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व तत्परता से पालन करने का निर्देश दिया।
#FNB24NEWS
#Jharkhand_hindi_news
#Jharkhand_news
#Daily_news_jharkhand.Bihar and west Bengal
#breaking_news_jharkhand
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: