IIT Kanpur में एक स्टूडेंट ने सुसाइड
Автор: DAINIK CRIME BHARAT NEWS ( DCB NEWS )
Загружено: 2025-12-29
Просмотров: 194
Описание:
कानपुर
कानपुर आईआईटी में एक स्टूडेंट ने सुसाइड किया |
उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था Sorry Everyone...। छात्र राजस्थान के अजमेर का रहने वाला था। राजस्थान के अजमेर निवासी गौरी शंकर मीणा के 26 वर्षीय बेटे जयसिंह मीणा कानपुर आईआईटी में पढ़ाई कर रहे थे। वह हास्टल नंबर दो के कमरा नंबर 148 में रहते थे |
सोमवार को उनके कमरे का काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, जिस पर साथी छात्रों ने प्रबंधन और पुलिस को को मामले की जानकारी दी |
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस दरवाजा तोड़ अंदर पहुंची, तो छात्र का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मंगलवार को परिजनों के कानपुर आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा |
छात्र के बड़े भाई सिद्धार्थ ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे सूचना मिली। पुलिस का कहना है छात्र ने फांसी लगाने से पहले हाथ की नस काटी थी। उसकी कलाई में कई घाव हैं। बताया कि 28 नवंबर को विंटर वैकेशन हो गई थीं। छात्र घर जाने वाला था |
इस प्रकारण के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार द्वारा दी गयी जानकारी |
रमन श्रीवास्तव सीनियर रिपोर्टर
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: