Congress MLA Gyasuddin Shaikh Garlanded With Shoes|कांग्रेस विधायक को पहनाई जूतों की माला
Автор: DB Live
Загружено: 2017-10-05
Просмотров: 1305
Описание:
#Congres_ MLA_Gyasuddin_Shaikh_Garlanded_With_Shoes
http://dblive.tv/
http://www.deshbandhu.com/
इन दिनों गुजरात में जन प्रतिनिधियों की शामत आई हुई है। जो जन प्रतिनिधि अपने वादों पर खरा नहीं उतर रहे है, वो जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। वडोदरा में गुस्साई भीड़ का भाजपा पार्षद को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब अहमदाबाद में कांग्रेस विधायक गयासुद्दीन शेख को जूते की माला पहनाने का मामला सामने आया है।
दरअसल, गुजरात में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता इन दिनों ज़्यादा सक्रिय हैं। सभी जनता के बीच पहुंचने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसी क्रम में अहमदाबाद के शाहपुर से विधायक गयासुद्दीन शेख महंगाई के विरोध में यात्रा निकाल रहे थे, तभी एक शख्स उन्हें फूलों की बजाय जूतों की माला पहना दी। लेकिन इस पर विधायक शेख ने अपना आपा नहीं खोया और ना ही गुस्सा ज़ाहिर किया...विधायक ने उस शख्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि, वो अपने क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ सक्रिय रहते हैं, इसी कारण अवैध रूप से शराब का धंधा करने वाले उनसे नाराज़ हैं, इसलिए लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए जूतों की माला पहनाई। इसके साथ ही विधायक शेख ने कहा कि ऐसी घटनाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और इसके बावजूद वो जनता की समस्याओं को ऐसे ही उठाते रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर अचानक हुई इस घटना से वहां खड़े लोग और उनके समर्थक हैरान रह गए। आपको बता दें कि, गयासुद्दीन कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं और माना जा रहा है कि इस बार भी वही कांग्रेस पार्टी के संभावित विधायक उम्मीदवार होंगे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: