DNA: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की नेवी ने बारूदी सुरंगें बिछाईं..दुनिया हैरान! Strait of Hormuz
Автор: Zee News
Загружено: 2026-03-11
Просмотров: 9846
Описание:
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की नेवी ने बारूदी सुरंगें बिछाईं..दुनिया हैरान! Strait of Hormuz
DNA मित्रों...आज हम सबसे पहले उस इलाके की बात करने जा रहे हैं जिससे पूरी दुनिया समेत भारत भी प्रभावित हो रहा है। आजकल आप सुबह शाम यही देख-सुन रहे होंगे कि दुनिया में तेल के दाम बढ़ रहे हैं। रसोई गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। मित्रों, ईरान ने जंग के बीच दुनिया की गर्दन दबा दी है। उसने ऐसा बटन दबा दिया है जिससे पूरी दुनिया में पैनिक फैल गया है। या फिर पैनिक फैलाने वालों को मौका मिल गया है। मित्रों, इस पैनिक बटन का नाम है- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।
आपको याद होगा जब ईरान का युद्ध शुरु हुआ था तब 15 देशों के 65 लाख वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र इससे प्रभावित हुआ था। लेकिन आज इस जंग का दायरा सिमटकर..33 किलोमीटर चौड़े स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आ गया है। इसीलिए आज हम, सबसे पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हो रही बारूदी हलचल और इस क्षेत्र के महत्व को डीकोड करने जा रहे हैं। इस विश्लेषण को समझने के लिए आपको सबसे पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आई बड़ी खबर बेहद ध्यान से देखनी चाहिए ।
मित्रों...आज अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की नेवी ने बारूदी सुरंगें बिछा दी हैं । इस खतरे से निपटने के लिए अमेरिकी नेवी ने हमला किया और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के सुरंग बिछाने वाले 16 जहाजों को तबाह कर दिया । ब्रिटेन का दावा है कि उसके एक व्यापारिक जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मिसाइल से हमला हुआ है और जहाज को नुकसान पहुंचा है । कुल मिलाकर आज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन व्यापारिक जहाजों पर अलग-अलग हथियारों से हमला किया गया है...
मित्रों...स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका का हमला और व्यापारिक जहाजों पर मिसाइल अटैक ने ये बता दिया है कि दुनिया में तेल की आवाजाही के इस महत्वपूर्ण रूट पर खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है । मित्रों...स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने किस तरह अपना शिकंजा कस लिया है । ये भी हम आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले आपको समुद्र् के इस इलाके की लोकेशन समझनी चाहिए ताकि आप जान सकें आखिर क्यों स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दुनिया में तेल सप्लाई की लाइफलाइन कहा जाता है ।
#dnawithrahulsinha #usiranwar #zeenews #worldnewstoday
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: / zeenews
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: / zeenews
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: