बांसवाड़ा : कोर्ट का बड़ा फैसला! दोस्त की हत्या में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना
Автор: BBC RAJASTHAN
Загружено: 2026-02-19
Просмотров: 105
Описание:
बांसवाड़ा जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोस्त की हत्या और एक अन्य युवक पर कातिलाना हमले के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। डूंगरिया (थाना खमेरा) निवासी हितेश पिता भरत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम सुरेश प्रसाद ने गवाहों और ठोस साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह मामला वर्ष 2022 में खमेरा थाने में दर्ज हुआ था।
अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक योगेश सोमपुरा ने प्रभावी पैरवी की। न्यायालय ने 16 पृष्ठों के विस्तृत निर्णय में अपराध को गंभीर मानते हुए कठोर सजा सुनाई। फैसले के बाद पीड़ित पक्ष ने न्यायालय के निर्णय पर संतोष व्यक्त किया।
#Banswara #CourtVerdict #LifeImprisonment #RajasthanNews #CrimeNews #Justice #BreakingNews #Khamera
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: