DSP : (प्रशिक्षु) गगन हनवत का "विदाई समारोह" मनाया, पुलिस अफसर ने जनता के बीच बनाई ईमानदार छवि।पुलिस
Автор: mp24news india
Загружено: 2026-02-03
Просмотров: 93
Описание:
#पत्रकारनिलेशशर्मागुरु #NileshSharma
डीएसपी (प्रशिक्षु) कानवन थाना प्रभारी गगन हनवत का स्वागत कर, धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह*
बदनावर / (प्रशिक्षु) डीएसपी कानवन थाना प्रभारी गगन हनवत का विदाई समारोह ग्राम कानवन में स्थित संतोषी माता धर्मशाला में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कानवन पुलिस थाने के स्टॉफ,जनप्रतिनिधियों,पत्रकार और आमनागरिकों ने विदाई समारोह में सम्मिलित होकर। प्रशिक्षु डीएसपी गगन हनवत का पुष्पमाला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। ज्ञात हो की डीएसपी गगन हनवत को कानवन थाने में, 3 माह के प्रशिक्षण पर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया था। डीएसपी गगन हनवत की अच्छी कार्यशैली ने पूरे कानवन थाना क्षेत्र में सद्भावना व शांति का संदेश दिया है। डीएसपी ने थाना क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों व ग्राम पंचायतो में पहुंचकर ग्रामीण आमजनता से जनसंवाद कर
ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर आमजनता में पुलिस के विश्वास को जागृत किया। डीएसपी ने निर्भीकता
व अपने काम के प्रति लग्न व मेहनत से कार्य कर एक ईमानदार पुलिस अफसर की
छवि आमजनता में बनाई है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ,मीडियाकर्मियों व आमजनता ने भी डीएसपी की कार्यशैली से प्रभावित होकर उनके कार्यों की सराहना की है। इस अवसर विदाई समारोह कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: