स्कूल जाते बच्चे, मरीज और मजदूर खतरे में | बदहाल ग्रामीण सड़क
Автор: VideoVolunteers
Загружено: 2026-03-03
Просмотров: 172
Описание:
सरकार ने ग्रामीण लिंक मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे ताकि किसानों, छात्रों, मरीजों और रोज़गार के लिए आने-जाने वाले लोगों को परेशानी न हो। लेकिन उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बिसवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत जहाँगीराबाद के अहरोरी गांव में यह निर्देश धरातल पर लागू होते नहीं दिख रहे हैं। अहरोरी से गनुआपुर को जोड़ने वाला एक किलोमीटर से भी कम लंबा कच्चा मार्ग गड्ढों और कीचड़ से भरा पड़ा है।
बरसात में यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है। छोटे बच्चे स्कूल जाते समय फिसलने के डर से गुजरते हैं, मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता है और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में दिक्कत आती है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से वे सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन मिला है। यह सड़क आसपास के पांच गांवों के लगभग 2000 परिवारों और 10,000 लोगों को प्रभावित कर रही है। सवाल यह है—क्या विकास योजनाएं कागज़ों तक सीमित रहेंगी, या इस रास्ते को भी प्राथमिकता मिलेगी?
This story is by Harishankar Gupta, a Community, Content Creator from Sitapur, Uttar Pradesh.
This story is filmed and edited by the community content creator. We bring you unfiltered stories from the deepest, most media-dark areas.
Watch and read more about the importance of first-person storytelling at www.videovolunteers.org
and please support our work!
Donate now: www.videovolunteers.org/take-action/make-a-donation/
Connect with us!
Facebook: www.facebook.com/VideoVolunteers/
Twitter: www.twitter.com/videovolunteers
Instagram: / videovolunteers
Subscribe to our newsletter: https://www.videovolunteers.org/news
YouTube Channel: / videovolunteers
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: