उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा, मंडला (पैदल मार्ग) Uttarvahini Narmada Parikrama, Mandla Virtual Route
Автор: Mehul Ramaiya
Загружено: 2025-04-02
Просмотров: 877
Описание:
माँ नर्मदा नदी की परिक्रमा युगों युगों से चली आ रही है.
कुछ ऐसे स्थान है जहाँ नर्मदा मैय्या उत्तर दिशा की और बहती है, जहाँ उसे उत्तर वाहिनी कहते है. उत्तरवाहिनी नर्मदा का महत्वा हमारे कई पुराणों में उल्लेख मिलता है. पुराणो के अनुसार चैत्र महीने में उत्तर वाहिनी नर्मदा परिक्रमा करने से पूर्ण परिक्रमा का फल मिलता है इसका उल्लेख है
नर्मदा नदी गुजरात के तिलकवडा - रामपुरा क्षेत्र में उत्तर वाहिनी है. हर साल लाखों श्रद्धालु इस परिक्रमा का लाभ उठाते है.
इसके अलावा मध्य प्रदेश में स्थित महिष्मति नगरी, मंडला में भी नर्मदा जी उत्तरवाहिनी है, पर यह स्थान अभी इतना प्रचलित नहीं है.
पिछले कुछ सालों से मंडला की आयोजक समिति उत्तरवाहिनी परिक्रमा का आयोजन कर रही है जिसमे आनेवाले भक्तों के संख्या में वृद्धि जरूर हुई है.
इस वीडियो द्वारा मंडला उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा मार्च २०२५ का एरियल वर्चुअल रूट मैप शेयर करने का प्रयास कर रहा हूँ।
मात श्री नर्मदे हर.
उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा, मंडला - २७-२८ मार्च २०२५
दिन १: व्यास नारायण मंदिर, किल्ले घाट से घाघा स्कूल - 20 Km
व्यास नारायण मंदिर, किल्ले घाट (उत्तर तट) मे संकल्प पूजन (परिक्रमा शुरुआत स्थान):
नाँव से तट परिवर्तन - उत्तर तट से दक्षिण तट - किल्ले घाट से संगम घाट
दक्षिण तट मार्ग : संगम घाट, महाराजपुर(बाल भोग सेवा) - मंगलेश्वर महादेव - माँ रेवा संत कुटी, मानदेहि - सहस्त्रधारा - कल्याणेश्वर महादेव (सिलपुरा) - कोठी घाट आश्रम (भोजन, विश्राम सेवा)- घाघा स्कूल (रात्रि विश्राम) -
दिन २ : घाघा स्कूल से व्यास नारायण मंदिर, किल्ले घाट - 23 km
घाघा स्कूल (रात्रि विश्राम) - घाघि घाट
नाँव से तट परिवर्तन - दक्षिण तट से उत्तर तट - घाघि घाट से ग्वारी घाट
उत्तर तट मार्ग : ग्वारी घाट (बाल भोग सेवा) - जबलपुर मंडला हाईवे जंक्शन - बंझारी माता मंदिर - टिंडनी टोल प्लाजा - माँ अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र आश्रम, टिंडनी - MPT टूरिस्ट मोटेल, मंडला - होटल राजपूत, कटरा (भोजन, विश्राम सेवा) - मंडला बस स्टैंड - व्यास नारायण मंदिर (संकल्प पूर्ण विधि - परिक्रमा समाप्त)
#narmadaparikrama
#narmadaparikramamarg
#uttarvahiniparikrama
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: