बाठ की खरी खरी: बहुत हो गई जी बातचीत, अब एक्शन शुरू करते हैं...
Автор: bilkul sateek news
Загружено: 2026-02-12
Просмотров: 8638
Описание:
गुरुग्राम में एक बार फिर कार्रवाई का बिगुल बजा और इस बार निशाने पर थे सेक्टर 68 और 69। डीटीपी आरएस बाठ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध अतिक्रमण पर सीधी कार्रवाई शुरू कर दी। जैसे ही जेसीबी की आवाज गूंजी, इलाके में हलचल मच गई। कुछ लोग नोडल ऑफिसर के सामने हाथ जोड़कर मोहलत मांगते नजर आए, तो कुछ अपने सामान को बचाने की कोशिश में जुट गए। लेकिन अधिकारी का रुख बिल्कुल साफ था। उनका कहना था कि 15 दिन पहले ही नोटिस देकर जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे। चेतावनी भी दी गई थी कि तय समय के बाद सख्त कार्रवाई होगी। बावजूद इसके किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। अब प्रशासन ने साफ कर दिया कि नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान कई अस्थायी ढांचे हटाए गए और अवैध कब्जों को तोड़ा गया। प्रशासन का कहना है कि इन अतिक्रमणों की वजह से आम लोगों को दिक्कतें हो रही थीं और सार्वजनिक जमीन पर कब्जा कानूनन अपराध है।
डीटीपी आरएस बाठ ने दो टूक कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और जो लोग समय रहते नोटिस का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।
अब सवाल ये है कि क्या इस कार्रवाई के बाद बाकी इलाकों में भी अवैध कब्जों पर शिकंजा कसेगा? गुरुग्राम में प्रशासन का संदेश साफ है – चेतावनी के बाद भी नहीं माने, तो बुलडोजर तैयार है।
#rsbatth #batth #dtp #dtpe #nodalofficer #gurugram #mcg #municipalcorporationgurugram #districttownplanner #hsvp #DistrictTownPlannerEnforcement #haryana #illegalconstructions #encroachment #demolition #jcb #bulldozer #amitmadholia #illegalbuildings #illegalshops #illegalhouses #illegalcolonies #hsiidc #news #news #hindinews #latestnews
#gurugram #news #hindinews #latestnews #haryana #manesar #chandigarh
#faridabadnews #faridabad #news #hindinews #latestnews #haryana
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: