Amroha News : अमरोहा में फहीम अंसारी की हत्या.. सीने में दागीं दो गोलियां, दहशत
Автор: Amrit Vichar
Загружено: 2025-09-13
Просмотров: 23220
Описание:
#amroha_news #amrohapolice #amrohacity #crimenews
दरअसल मृतक बावर्ची फहीम अमरोहा नगर के मोहल्ला चकली निवासी महबूब के बेटे थे। फहीम शादियों में खाना पकाने का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी शहजादी और तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार पड़ोस में रहने वाले वली अहमद के परिवार से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे फहीम अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह मोहल्ला काजीजादा स्थित चांद सूरज इमामबाड़े के पास पहुंचे, तभी वली अहमद के बेटे जाकिर, जाहिद, वाहिद और शाहिद ने उन पर हमला कर दिया और गोली मारकर हत्या कर दी। फहीम के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि शरीर पर छर्रों के भी निशान पाए गए।
घटना में फहीम की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद और सीओ सिटी शक्ति सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और मृतक फहीम के परिजनों से भी जानकारी जुटाई। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मृतक फहीम के भाई एजाज की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले जाकिर, जाहिद, वाहिद और शाहिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक और आरोपियों के परिवार के बीच पुरानी रंजिश किस कारण से थी, इसका पता लगाया जा रहा है।
वही घटना को लेकर मृतक के भाई एजाज ने बताया कि फहीम रात को बहन के घर जा रहा था। घर से थोड़ी दूर पर ही पड़ोस में रहने वाले जाकिर, जाहिद, वाहिद और शाहिद ने अपने 3-4 साथियों के साथ हमला कर दिया। पहले चाकू मारे। जब भाई बचने के लिए भागा तो उसके सीने में दो गोली मारी। एजाज ने बताया की फहीम 5वें नंबर का सबसे छोटा भाई था। वो बावर्ची था। करीब 25 साल पहले हत्यारोपी जाकिर के परिवार से उनका विवाद हुआ था। उस वक्त आरोपियों में जमकर मारपीट की थी। मुकदमा भी दर्ज हुआ था। तभी से जाकिर का परिवार रंजिश रखता है। एजाज ने बताया कि आरोपी जाकिर ने दो दिन पहले ही किसी का कान काट लिया था। इसके पहले जाकिर ने बाजार में किसी युवक का सरिए से सिर फोड़ दिया था। एजाज ने बताया की फहीम की शादी 14 साल पहले शहजादी के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।
Amrit Vichar उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का तेजी से उभरता हुआ एक प्रमुख समाचार पत्र है। Amritvichar.com हिंदी समाचार वेबसाइट है। हम अपने पाठकों तक, वेबसाइट और यूट्यूब-चैनल के माध्यम से देश-दुनिया की, दिनभर की हर छोटी-बड़ी अपडेट्स पहुंचाते हैं। आपसे अनुरोध है कि अगर आपने अभी तक Amrit Vichar का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है-तो इसे जरूर कर लें।
Visit Amritvichar Website: https://amritvichar.com/
Subscribe Amritvichar Youtube channel: / amritvichar
Like Amritvichar on Facebook: / amritvicharnews
Follow Amritvichar on Twitter: https://twitter.com/home
Follow Amritvichar on Instagram: / amritvichar
For advertisements e-mail us at: [email protected]
#amritvichar #amritvicharlatestnews #amritvicharvideonews #amritvicharnewsbareilly #afzalkhanjounlist
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: