तीन दिवसीय दिव्य संत समागम का भव्य आयोजन, सम्मिलित होंगे देश भर के संत
Автор: ND भारतवर्ष
Загружено: 2025-11-05
Просмотров: 28
Описание:
झाँसी में दिनाँक 11, 12 एवं 13 नवम्बर को झाँसी में एक भव्य “दिव्य संत समागम” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त संत-महात्मा एवं आध्यात्मिक गुरु एक मंच पर एकत्र होकर सनातन धर्म, संस्कृति और गौसेवा के संदेश को समाज तक पहुँचाएंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगा। यह आयोजन श्रद्धेय पीठाधीश्वर स्वामी महाराज जी की कृपा एवं आशीर्वाद से सम्पन्न होगा। इस आयोजन की मुख्य संयोजक समाजसेविका डॉ. अनुराधा शर्मा हैं।विओ- इस कार्यक्रम राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू, स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज, योग ऋषि स्वामी रामदेव बाबा, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य सहित अनेक पूज्य संत उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम रामेश्वरम, इलाहाबाद बैंक के पास, सिविल लाइंस में सम्पन्न होगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
बाइट- अनुराधा शर्मा
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: