Ramayan katha ~ लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला की अद्भुत कथा त्याग और तपस्या की अनोखी कथा
Автор: Honey Hardik art's
Загружено: 2026-02-21
Просмотров: 416
Описание:
Ramayan katha ~ लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला की अद्भुत कथा त्याग और तपस्या की अनोखी कथा #ramayan #katha
Video title - laxman ki patni urmila ki katha
voice over artist - Ravi Kumar Mishra
@honeyhardikarts5945
lyrics - treditional
#ramcharitmanaspaath
#ramcharitmanas
#ramcharitmanaschaupai
#ramayan
#ramayanchaupai
#ramayanpadhnekatarika
#sundarkandpath
#sundarkandchaupai
#sundarkand
#ramjikabhajan
#ramjikagana
#ramjikikatha
#ramkatha
#ramkathalive
#siddhchaupai
#rammandirayodhya
#rammandir
#bhajan
#ram
#katha
#viralvideo
#trendingvideo
#trending
#trend
#devotionalsong
#hanumanji
#hanumanbhajans
#hanumanchalisa
#hanuman
#लक्षमनजी_की_पत्नी_उर्मिला
भगवान राम को १४ वर्ष का वनवास हुआ तो उनकी पत्नी सीता ने भी सहर्ष वनवास स्वीकार कर लिया । परंतु बचपन से ही बडे भाई की सेवा में रहनेवाले लक्ष्मण कैसे रामजी से दूर हो जाते ! माता सुमित्रा से तो उन्होंने आज्ञा ले ली थी, वन जाने की….. परंतु पत्नी उर्मिला के कक्ष की ओर बढते हुए दुविधा में थे । सोच रहे थे कि मां ने तो आज्ञा दे दी, परंतु उर्मिला को कैसे समझाऊंगा ! क्या कहूंगा !
यहीं सोच-विचार करते हुए जब अपने कक्ष में पहुंचे तो देखा कि #उर्मिला आरती का थाल लेकर खडी थीं । वे बोलीं, “आप मेरी चिंता छोड, प्रभु की सेवा में वन जाओ । मैं आपको नहीं रोकूंगी । मेरे कारण आपकी सेवा में कोई बाधा न आए, इसलिए साथ जाने की जिद्द भी नहीं करूंगी ।”
लक्ष्मणजी को कहने में संकोच हो रहा था । परंतु उनके कुछ कहने से पहले ही उर्मिला ने उन्हें संकोच से बाहर निकाल दिया । वास्तव में यही पत्नी-धर्म है । पति संकोच में पडे, उससे पहले ही पत्नी उसके मन की बात जानकर उसे संकोच से निकाल दे !
#लक्ष्मणजी चले गये परंतु १४ वर्ष तक उर्मिला ने एक तपस्विनी की भांति कठोर तप किया । वन में भैया-भाभी की सेवा में लक्ष्मण जी कभी सोये नहीं, परंतु उर्मिला ने भी अपने महल के द्वार कभी बंद नहीं किए और सारी रात जाग-जागकर उस दीपक की लौ को बुझने नहीं दिया ।
मेघनाथ से युद्ध करते हुए जब लक्ष्मण को शक्ति लग जाती है और हनुमान जी उनके लिये संजीवनी बूटी सहित द्रोणगिरी पर्वत लेकर लौट रहे थे, तब मार्ग में अयोध्या पडी और नंदिग्राम में भरत ने उन्हें राक्षस समझकर बाण मार दिया । हनुमान गिर जाते हैं । तब हनुमान संपूर्ण वृत्तांत सुनाते हैं कि सीताजी को रावण ले गया और लक्ष्मण मूर्छित हैं ।
यह सुनते ही #कौशल्या_जी कहती हैं कि राम को कहना कि लक्ष्मण के बिना अयोध्या में पैर भी मत रखना । राम वन में ही रहे । #माता_सुमित्रा कहती हैं कि राम से कहना कि कोई बात नहीं । अभी शत्रुघ्न है । मैं उसे भेज दूंगी । मेरे दोनों पुत्र राम सेवा के लिए ही तो जन्मे हैं । माताओं का प्रेम देखकर हनुमान की आखों से अश्रुधारा बह रही थी । उन्होंने उर्मिला की ओर देखा, तो सोचने लगे कि यह इतनी शांत और प्रसन्न कैसे हैं ? क्या इन्हें अपनी पति के प्राणों की कोई चिंता नहीं?
#हनुमान_जी पूछते हैं – देवी ! आपकी प्रसन्नता का कारण क्या है ? आपके पति के प्राण संकट में हैं । सूर्य उदित होते ही सूर्य कुल का दीपक बुझ जाएगा । इस पर उर्मिला का उत्तर सुनकर तीनों लोकों का कोई भी प्राणी उनकी वंदना किए बिना नहीं रह पाएगा । वे बोलीं -“मेरा दीपक संकट में नहीं है, वह बुझ ही नहीं सकता । रही सूर्योदय की बात तो आप चाहें तो कुछ दिन अयोध्या में विश्राम कर लीजिए, कारण आपके वहां पहुंचे बिना सूर्य उदित हो ही नहीं सकता । आपने कहा कि #प्रभु_श्रीराम मेरे पति को अपनी गोद में लेकर बैठे हैं । जो योगेश्वर राम की गोद में लेटा हो, काल उसे छू भी नहीं सकता । यह तो वे दोनों लीला कर रहे हैं । मेरे पति जब से वनवास गए, तब से सोये नहीं हैं । उन्होंने न सोने का पण लिया था । इसलिए वे थोडी देर विश्राम कर रहे हैं, और जब भगवान् की गोद मिल गई है तो थोडा अधिक विश्राम हो गया । वे उठ जाएंगे और शक्ति मेरे पति को लगी ही नहीं है । शक्ति तो रामजी को लगी है । मेरे पति की हर श्वास में राम हैं, हर धडकन में राम, उनके रोम-रोम में राम हैं, उनके लहु की बूंद-बूंद में राम हैं, और जब उनके शरीर और आत्मा में केवल राम ही हैं, तो शक्ति रामजी को ही लगी, वेदना रामजी को हो रही है । इसलिए हे हनुमान, आप निश्चिंत होकर जाएं । सूर्य उदित नहीं होगा ।”
रामराज्य की नींव #जनक_की_बेटियां ही थीं… कभी सीता तो कभी उर्मिला । भगवान् राम ने तो केवल रामराज्य का कलश स्थापित किया, परंतु वास्तव में रामराज्य इन सबके प्रेम, त्याग, समर्पण और बलिदान से ही आया ।
Ravi Kumar Mishra
सभी मित्रों को
जय जय श्री सीताराम 🙏🌹🔱🕉️🔱
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: