Vedyavyasa Gurukulam:वेदों के साथ कंप्यूटर और AI,दिल्ली का अनोखा गुरुकुल, जहां डिग्री तक मुफ्त पढ़ाई
Автор: Local18 Bihar
Загружено: 2026-10-23
Просмотров: 153
Описание:
Vedyavyasa Gurukulam Delhi: दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित वेदव्यास गुरुकुलम् अपनी खास शिक्षा व्यवस्था के लिए चर्चा में है. यहां बच्चों को पढ़ाई, हॉस्टल और भोजन की सुविधा निशुल्क मिलती है. गुरुकुल के कुलपति श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी जी महाराज के अनुसार, इसकी स्थापना करीब पांच साल पहले हुई थी. फिलहाल यहां लगभग 120 बच्चे पढ़ रहे हैं. बच्चों को सात साल की उम्र से शिक्षा दी जाती है. यहां चारों वेदों के साथ संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ पढ़ाई जाती है. ज्योतिष, कर्मकांड और व्याकरण की शिक्षा भी मिलती है. इसके अलावा कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी दी जाती है. गुरुकुल सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी से जुड़ा है. यहां पढ़ाई के साथ अनुशासन और संस्कारों पर भी जोर दिया जाता है. अलग-अलग राज्यों से आए छात्र यहां रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. छात्रों के मुताबिक, गुरुकुल में उन्हें पढ़ाई के साथ घर जैसा माहौल भी मिलता है.
#Vedyavyasa Gurukulam #gurukul #freeeducation #delhi
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: