डॉ. संदीप मारवाह की मौजूदगी में TEDxAAFT का शानदार आयोजन
Автор: 8NEWS INDIA
Загружено: 2026-02-03
Просмотров: 5
Описание:
नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में
एएएफटी के स्टूडेंट्स द्वारा स्टूडेंट्स के लिए आयोजित TEDxAAFT ग्रैंड शो का भव्य आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक एंड एएएफटी के चांसलर डॉ. संदीप मारवाह, कैंपस डायरेक्टर डॉ. मनोज अग्रवाल और डायरेक्टर सीआरसी सीमा बेदी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मोहन ब्रदर्स — लक्ष्य मोहन और आयुष मोहन द्वारा प्रस्तुत सरोद एंड सितार जुगलबंदी ने अपनी ओर आकर्षित कर लिया ।
TEDxAAFT के मंच पर इतिहासकार एवं लेखक विक्रमजीत सिंह रूपराय, उद्यमी जय चाचरा, गायिका एंड आध्यात्मिक कलाकार अभिलिप्सा पांडा, प्रसिद्ध कथक डांसर स्नेहा बजाज, प्रसिद्ध एनीमेशन फिल्ममेकर वैभव कुमारेश, युवा लेखक ऋत्विक सिंह और बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका शिबानी कश्यप ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
बता दें कि कार्यक्रम में AAFT स्टूडेंट्स ने स्वयं अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच को जीवंत बना दिया, जिससे यह आयोजन प्रतिभा, विचार और नवाचार का एक समावेशी उत्सव बन गया।
डॉ. संदीप मारवाह ने कहा, TEDxAAFT की उस शिक्षा दर्शन को दर्शाता है जहाँ पढ़ाई कक्षा तक सीमित नहीं रहती, बल्कि छात्रों को स्वतंत्र रूप से सोचने, रचनात्मक अभिव्यक्ति और विविध ज्ञान क्षेत्रों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ संदीप मारवाह द्वारा अतिथिगण को ' मोमेंटों ' देकर सम्मानित किया गया ।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: