संविधान बहस: संसद में राहुल का भाषण
Автор: Ravish Kumar Official
Загружено: 2024-12-14
Просмотров: 1104259
Описание:
संविधान पर हुई चर्चा में राहुल गांधी अपने साथ संविधान और मनुस्मृति की प्रतियाँ लेकर आए और कह दिया कि सारी लड़ाई इन दोनों के बीच की है। उनकी इस बात को समझना ज़रूरी है। विपक्ष का एक नेता वैचारिक आधार पर अपनी अलग राजनीतिक ज़मीन तैयार कर रहा है। संविधान और मनुस्मृति को एक साथ लाना सिर्फ़ दो किताबों को दिखाने की बात नहीं है। राहुल ने अपने भाषण में कहा है कि संविधान की मूल भावना नागरिकों को हर आधार पर समानता प्रदान करना है लेकिन वित्त से लेकर धर्म के मामले में समानता खंडित की जा रही है। राहुल ने सावरकर और आरएसएस पर भी बात की है। मनुस्मृति को सदन के भीतर लाकर राहुल ने सिर्फ़ समानता के अधिकार के ख़तरों की तरफ़ इशारा नहीं किया है, पर यह भी बता दिया है कि वे उस परंपरा से बाहर आ रहे हैं जिसमें संघ पर चुप रह जाना ही राजनीतिक सूझबूझ का प्रमाण समझा जाता था।
Join this channel to get access to perks:
/ @ravishkumar.official
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: