सोनीपत की बेटी मानसी डागर ने UPSC में हासिल की 137वीं रैंक, दूसरे प्रयास में पाई बड़ी सफलता
Автор: SNA News
Загружено: 2026-03-06
Просмотров: 4975
Описание:
सोनीपत की बेटी मानसी डागर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 137वीं रैंक प्राप्त की है। मानसी ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की और बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए यह मुकाम पाया।
मानसी डागर का परिवार मूल रूप से गांव बागड़ू का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-23 सोनीपत में रहता है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग शंभू दयाल स्कूल से पूरी की और बाद में मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली से फिजिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया, जहां वे कॉलेज टॉपर रहीं और गोल्ड मेडल से सम्मानित हुईं।
मानसी की इस उपलब्धि से पूरे सोनीपत जिले में खुशी का माहौल है और लोग उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं।
#Sonipat #MansiDagar #UPSC2025 #UPSCResult #SonipatNews #HaryanaNews #UPSCSuccess #CivilServices #SNAnews #Haryana #UPSCStory
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: