Iran-US War के बीच Aahar 2026 में दुनिया के 17 देश पहुंचे,Asia का सबसे बड़ा Food Fair ने मचाया तहलका
Автор: Oneindia Hindi | वनइंडिया हिंदी
Загружено: 2026-03-11
Просмотров: 1195
Описание:
Aahar 2026: Delhi में शुरू हुआ Asia का सबसे बड़ा Food Fair, क्या है खासियत? | Oneindia Hindi
जानिए कैसे दिल्ली के भारत मंडपम में 17 देशों के जायके और आधुनिक तकनीक का यह महाकुंभ पूरी दुनिया को हैरान कर रहा है।
दिल्ली का भारत मंडपम एक बार फिर से दुनिया भर के ज़ायकों और अत्याधुनिक तकनीक का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। राजधानी दिल्ली में 10 मार्च से 14 मार्च तक एशिया का सबसे बड़ा खाद्य मेला 'आहार 2026' (Aahar 2026) आयोजित किया जा रहा है। इस इंटरनेशनल फूड एंड हॉस्पिटैलिटी फेयर (International Food and Hospitality Fair) के 40वें संस्करण का भव्य उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने किया।
इस मेगा इवेंट में सिर्फ देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के 17 देशों से 155 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित कुल 1,800 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। मेले में केवल स्वादिष्ट खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी ही नहीं हो रही है, बल्कि पैकेजिंग तकनीक, कोल्ड चेन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े अत्याधुनिक उपकरणों का भी शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है।
ITPO के चेयरमैन जावेद अशरफ के अनुसार, यह मेला सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि भारत के 'रिच फूड कल्चर' और उभरती हुई फूड इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाने की जोरदार पहल है। इसके अलावा 'कलिनरी आर्ट इंडिया 2026' (Culinary Art India 2026) जैसी शानदार प्रतियोगिताएं भी इस महा-आयोजन में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं।
About the Story:
Asia's largest food and hospitality fair, Aahar 2026, has officially kicked off at Bharat Mandapam in New Delhi. Inaugurated by Union Minister Piyush Goyal, this mega 5-day event features over 1,800 exhibitors from 17 countries. The exhibition showcases global culinary arts, advanced packaging, cold chain solutions, and modern hospitality technologies, aiming to position India's rich food heritage on the global map.
#Aahar2026 #BharatMandapam #PiyushGoyal #DelhiNews #OneindiaHindi
~HT.410~PR.514~ED.394~GR.538~
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
News that speaks your language – Oneindia App is now live | Click on the below link to download
https://play.google.com/store/apps/de...
Subscribe to OneIndia Hindi Channel for the latest updates on Politics, Sports, Entertainment and related videos...
Youtube: / @oneindiahindi
Follow us on X: https://x.com/oneindiaHindi
Like us on Facebook : / oneindiahindi
Follow us on Instagram : / oneindiahindi
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: