नोएडा सेक्टर 63 थाना पुलिस ने इंटीरियर के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों को किया गिरफ्तार
Автор: SVN NEWS
Загружено: 2026-02-03
Просмотров: 30
Описание:
नोएडा सेक्टर 63 थाना पुलिस ने इंटीरियर के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों को किया गिरफ्तार #svnnews
रोहित सिंघल
इंटीरियर के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों को किया गिरफ्तार
थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से i Home Master Private Limited के माध्यम से इंटीरियर कार्य के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गुड्डू आलम पुत्र मोहम्मद रुस्तम को जी-172 सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 06 मॉनीटर, 06 सीपीयू, 06 कीबोर्ड एवं 01 मोबाइल फोन बरामद किए गए है।
अपनी कंपनी i Home Master Private Limited के माध्यम से लगभग 20 व्यक्तियों के साथ इंटीरियर कार्य के नाम पर अनुबंध कर उनसे कुल लगभग 2 करोड़ रुपये वसूले गए। ग्राहकों को झूठे आश्वासन देकर कार्य प्रारंभ नहीं करता था और पैसे वापस मांगने पर उन्हें गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता था। इसके अतिरिक्त, ग्रेटर नोएडा स्थित एक फ्लैट के इंटीरियर कार्य के लिए करीब 10 लाख रुपये लेकर भी कार्य पूरा नहीं किया गया तथा धन वापस मांगने पर धमकियां और अभद्र व्यवहार किया गया। उक्त मामलों में थाना सेक्टर-63 पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने i Home Master Private Limited के डायरेक्टर अभियुक्त गुड्डू आलम पुत्र मोहम्मद रुस्तम, निवासी चिपियाना खुर्द तिगरी, थाना बिसरख, जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया है। अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।
जांच में अब तक यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियुक्तों द्वारा संबंधित कंपनी के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों से क्रमशः ₹6,16,000, ₹3,50,000, ₹3,43,250, ₹5,31,500, ₹2,50,000, ₹6,07,100, ₹4,90,000, ₹6,90,000, ₹3,00,000, ₹8,00,000, ₹9,00,000, ₹10,50,000, ₹3,90,000, ₹5,80,000, ₹5,40,000, ₹1,95,000, ₹5,67,929 एवं ₹2,00,000 की धनराशि प्राप्त की गई। इस प्रकार अभियुक्तों द्वारा कंपनी के माध्यम से अब तक कुल ₹94,00,779 (चौरानवे लाख सात सौ उन्नासी रुपये) का गबन किया जाना पाया गया है। अन्य पीड़ितों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जा रही है। पूछताछ में गुड्डू आलम पुत्र मोहम्मद रुस्तम ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2021 से i Home Master Private Limited, जी-72, सेक्टर-63, नोएडा का डायरेक्टर है। वह घरों और फ्लैटों में इंटीरियर डिज़ाइन का कार्य करता है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ग्राहकों के साथ इंटीरियर कार्य की कुल लागत पर अनुबंध करता है और अनुबंध के अनुसार घर/फ्लैट मालिक से कुल राशि का लगभग 50-60 प्रतिशत अग्रिम के रूप में प्राप्त करता है। इसके पश्चात वह लेबर को लगाकर घर/फ्लैट में तोड़फोड़ कराता है और इसी दौरान यदि कोई अन्य ग्राहक मिल जाता है तो उससे भी पैसे लेकर कार्य में व्यवधान डालता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि ग्राहक किसी अन्य इंटीरियर डिज़ाइनर के पास न जाए। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए कुछ कार्य पूरे कर उनके सोशल मीडिया प्रचार का उपयोग करता है तथा फोन द्वारा जनता को भरोसा दिलाकर अधिक से अधिक ग्राहक आकर्षित करता है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ग्राहकों से प्राप्त धनराशि को अभियुक्त अपने निजी शौक में खर्च करता है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: