Purnia पहुंचे CM Nitish, 485 करोड़ की 200 योजनाओं का शुभारंभ, Samriddhi Yatra में विकास का बड़ा ऐलान
Автор: TV9 Bihar Jharkhand
Загружено: 2026-03-12
Просмотров: 3218
Описание:
Bihar के मुख्यमंत्री Nitish Kumar अपनी Samriddhi Yatra के तीसरे चरण के तहत Purnia पहुंचे. इस दौरान उन्होंने करीब 485 करोड़ रुपये की लागत वाली 200 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन योजनाओं से Seemanchal क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत शहर के ऐतिहासिक Maa Purnadevi Mandir में पूजा-अर्चना कर की. करीब 15 मिनट तक मंदिर में पूजा करने के बाद वे Thana Chowk स्थित Matsya evam Pashupalan Vibhag कार्यालय पहुंचे जहां से उन्होंने 200 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
इसके बाद Nitish Kumar ने Indira Gandhi Maidan में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. सभा में उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के हर क्षेत्र का विकास करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं देना है.
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने 2005 से पहले के Bihar की स्थिति का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस समय हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं ज्यादा होती थीं और लोग शाम के बाद घर से निकलने से डरते थे. हमारी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया और विकास की नई शुरुआत की.
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए Jeevika Didis योजना, police भर्ती में 35 प्रतिशत reservation और युवाओं के लिए रोजगार की योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अब तक 50 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है और आने वाले पांच वर्षों में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है.
#NitishKumar #SamriddhiYatra #Purnia #BiharNews #DevelopmentProjects #BiharPolitics #BreakingNews #LatestNews #Seemanchal #BiharGovernment
हमसे जुड़िए.
Facebook: / tv9biharjharkhand
Instagram: / tv9biharjharkhand
Twitter: / tv9bihar
@Associated Broadcasting Company Pvt Ltd
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: